Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
रुद्रप्रयाग: त्रियुगीनारायण मंदिर को एक ऐसा पवित्र स्थल माना जाता है, जहां भगवान शिव और देवी पार्वती का विवाह हुआ था, जिसकी अखंड ज्योति आज भी वहां जलती है। यहां हर साल देश-विदेश के कई जोड़े विवाह के पवित्र बंधन में बंधते हैं। अभिनेत्री आरती सिंह और उनके पति बिजनेसमैन दीपक चौहान ने अपनी शादी की पहली सालगिरह को विशेष तरीके से मनाया है।
गौरतलब है कि मशहूर अभिनेता गोविंदा की भांजी अभिनेत्री आरती सिंह और दीपक चौहान पिछले साल 25 अप्रैल को मुंबई के इस्कॉन मंदिर में शादी के बंधन में बंध गए थे। अब दोनों ने अपनी शादी की पहली सालगिराह पर उत्तराखंड में स्थित त्रियुगीनारायण मंदिर में फिर से सात फेरे लिए हैं। आरती सिंह ने सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि..