उत्तराखंड: 76 वर्षीय उस्मान ने किया 12 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, पूरे शहर में मचा हंगामा

प्रदर्शनकारियों ने आज पूरा मल्लीताल बाजार बंद रखने का ऐलान किया है। गुस्साई भीड़ ने पुलिस से आरोपी उस्मान को उनके हवाले करने की मांग की है।
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
12 year old girl raped: Usman raped a 12 year old girl
Image: Usman raped a 12 year old girl

नैनीताल: मल्लीताल कोतवाली क्षेत्र में 76 वर्षीय उस्मान ने एक हिन्दू नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। भाजपा और अन्य हिंदू संगठनों ने मल्लीताल बाजार और कोतवाली क्षेत्र में जोरदार प्रदर्शन करते हुए कोतवाली का घेराव किया। पुलिस ने आरोपी ठेकेदार के विरुद्ध पॉक्सो की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।

Usman raped a 12 year old girl

जानकारी के अनुसार, नैनीताल जिले के मल्लीताल क्षेत्र में एक 12 साल की नाबालिग बच्ची अपने घर पर अकेली थी। उसी दौरान एक ठेकेदार ने मौके का फायदा उठाते हुए बच्ची के दुष्कर्म की घिनौनी हरकत कर दी। माँ जब घर आई तो, बच्ची ने ठेकेदार की हरकत के बारे में उनको बताया, बच्ची की बात सुन उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। बच्ची ने बताया कि आरोपी उस्मान पहले भी कई बार उसके साथ ऐसी हरकट कर चुका है, उसने बच्ची को ये बात किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। पीड़ित बच्ची के परिजनों ने इस मामले में पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई है। पीड़ित परिवार की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई कर रही है।

पूरे शहर में हंगामा

ये मामला सामने आने के बाद 30 अप्रैल यानि बुधवार को रात करीब साढ़े नौ बजे भाजपा नगर अध्यक्ष नितिन कार्की और श्रीराम सेवा दल के अन्य हिन्दू संगठनों के सदस्यों ने मल्लीताल कोतवाली का घेराव कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने आज पूरा मल्लीताल बाजार बंद रखने का ऐलान किया है। उग्र भीड़ ने भीड़ ने पुलिस से आरोपी उस्मान को उनके हवाले करने की मांग की है। उग्र भीड़ ने गाड़ी पड़ाव बाजार में खड़ी गाड़ियों को गिरा दिया। वहां दुकानों के सामने रखे सामान को भी इधर-उधर फेंक दिया गया। इसके साथ ही कई घरों पर ईंट और पत्थर फेंके गए। इस दौरान कई घरों के शीशे भी टूट गए। तब पुलिस ने वहां से अराजकता फैला रहे लोगों को हटाया।

पॉक्सो के तहत मामला दर्ज

इस घटना के कारण शहर में तनाव फैल गया है, पूरे शहर में सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपी ठेकेदार उस्मान के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। चिकित्सकों के पैनल से बच्ची का मेडिकल करवाया जा रहा है। पुलिस टीम लगातार शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने का प्रयास कर रही है।