परीक्षा परिणाम आने के बाद परिजनों ने उसका रिजल्ट चेक किया तो उसने 80% अंक प्राप्त किए थे। लेकिन तब तक छात्र की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी..
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
Image: ICSE student dies in bike accident
नैनीताल: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने बीते बुधवार को ICSE (10वीं) और ISC (12वीं) 2025 की बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्ट जारी कर दिए हैं। CISCE की बोर्ड परीक्षा में उत्तराखंड के भी कई छात्र-छात्राओं ने टॉप किया है। लेकिन नैनीताल के एक ICSE का छात्र रिजल्ट की चिंता में बाइक दुर्घटना का शिकार हो गया।
ICSE student dies in bike accident
जानकरी के अनुसार बीते बुधवार 30 अप्रैल को CISCE ने 10वीं और 12वीं का बोर्ड रिजल्ट घोषित किया था। नैनीताल के एक प्रतिष्ठित स्कूल के होनहार छात्र ने भी इस बार ICSE (10वीं) की परीक्षा दी थी। बताया जा रहा है कि छात्र अपने रिजल्ट को लेकर बहुत डरा हुआ था। इसी डर में वो रिजल्ट आने से पहले ही घर से निकल गया। परीक्षा परिणाम आने के बाद परिजनों ने उसका रिजल्ट चेक किया तो उसने 80% अंक प्राप्त किए थे। इसके बाद जब घरवालों ने बेटे से संपर्क करने की कोशिश की तो उसका फ़ोन बंद आ रहा था, आसपास पता किया लेकिन उसका कुछ पता नहीं लग सका।
दोस्त को भेजी थी व्हाट्सएप लोकेशन
परिजनों ने उसी दिन शाम को तल्लीताल थाने में अपने बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर छात्र की खोज शुरू की। जांच के दौरान, जब पुलिस ने छात्र के दोस्तों से पूछताछ की, तो उन्होंने बताया कि छात्र ने अपने एक मित्र को व्हाट्सएप पर अपनी लोकेशन भेजी थी। उस लोकेशन के आधार पर, जब पुलिस और परिजन वहां पहुंचे, तो पाया कि उस जगह एक बाइक गहरी खाई में गिरी हुई थी।
किराए पर ली थी बाइक
बताया जा रहा है कि परेशान छात्र ने घर से निकलने के बाद एक बाइक किराए पर ली और राइड पर निकल गया। लेकिन कुंजाखड़क के दुर्गम मार्ग पर पहुँचते ही उसकी बाइक दुर्घटना ग्रस्त होकर करीब 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस भीषण सड़क हादसे में छात्र की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस के सूचित करने पर SDRF टीम मौके पर पहुंची और तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर शव को खाई से बाहर निकाला। पुलिस ने छात्र के शव का पंचनामा भरने के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया गया। इस हादसे में बाद छात्र के परिजनों में शौक की लहर छाई हुई है।