स्थानीय लोगों ने बताया कि आज सुबह हरीश ताल गांव से पट रानी गांव बारात जा रही थी। उसी दौरान कौन्ता-पटरानी मोटर मार्ग पर बारातियों से भरा बोलेरो वाहन खाई में गिर गया।
Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
Image: 3 people died in Nainital road accident
नैनीताल: ओखलकांडा में आज एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां एक बारातियों से भरी बोलेरो गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत मृत्यु हुई है और 5 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
3 people died in Nainital road accident
जानकारी के मुताबिक सोमवार को यानि आज नैनीताल जिले खन्स्यु थाना क्षेत्र के ओखलकांडा में कौन्ता-पटरानी मोटर मार्ग पर भीषण सड़क हुआ है। स्थानीय लोगों ने बताया कि आज सुबह हरीश ताल गांव से पट रानी गांव बारात जा रही थी। उसी दौरान कौन्ता-पटरानी मोटर मार्ग पर बारातियों से भरा बोलेरो वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया, जब जब ड्राइवर बुलेरो पर नियंत्रण पाता उससे पहले बुलेरो गहरी खाई में गिर गया।
एक महिला और दो आदमियों की मौत
हादसे की जानकारी मिलते ही कई ग्रामीण मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों ने हादसे की जानकारी पुलिस प्रशासन को दी। इस बीच ग्रामीणों ने घायलों को रेस्क्यू कर 108 एंबुलेंस से सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी भेजा। जहाँ डॉक्टरों ने डूंगर राम गाजा, दीवान राम और पनूली देवी को मृत घोषित किया। जबकि दयाल, दिनेश, पनीराम, बरम राम, नंदराम बुरी तरह घायल हैं। सुशीला तिवारी अस्पताल घायल लोगों का इलाज चल रहा है।
ग्रामीणों ने जताई प्रशासन से नाराजगी
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची, और ग्रामीणों से हादसे के बारे में पूछताछ कर जानकारी जुटाई। स्थानीय निवासियों ने इस दुर्घटना को लेकर प्रशासन से नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि ओखलकांडा क्षेत्र में पहले भी कई सड़क दुर्घटनाएँ हो चुकी हैं, लेकिन जिला प्रशासन ने अब तक सड़क सुरक्षा के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए हैं। दुर्गम क्षेत्रों में खराब सड़कों, सुरक्षा दीवारों की कमी और नियमित निरीक्षण की अनुपस्थिति के कारण ऐसे हादसे लगातार होते जा रहे हैं।