Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
उत्तरकाशी: उत्तराखंड में इन दिनों मौसम बदला हुआ है, कहीं तेज गर्जन से साथ तेज बारिश तो कहीं ओलावृष्टि हो रही है। वहीं, अब मौसम विभाग ने दो दिनों के लिए उत्तरकाशी जिले में भारी बर्फबारी का रेड अलर्ट जारी किया है।
उत्तराखंड में इन दिनों पहाड़ से मैदानी क्षेत्रों तक बारिश के कारण तापमान में काफी गिरावट दर्ज की जा रही है। तेज बारिश के कारण कुछ बरसाती नदियां भी उफान पर आ रही हैं. तेज बारिश और ओलावृष्टि के कारण कुछ पर्वतीय क्षेत्रों में ठंड का भी अहसास हो रहा है. मौसम विभाग द्वारा इनदिनों लगातार प्रदेश भर में बारिश, ओलावृष्टि और बिजली चमकने को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया जा रहा है। मौसम विभाग ने आज आज कुछ मैदानी इलाकों में तेज हवाएं चलने का भी येलो अलर्ट जारी किया है।
यदि बात करें उत्तरकाशी जिले के उच्च पहाड़ी क्षेत्रों की तो, इन दिनों गंगोत्री और यमुनोत्री धाम सहित अन्य पहाड़ी क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. प्रशासन द्वारा तीर्थयात्रियों से अपने साथ गर्म कपड़े रखने का निवेदन किया जा रहा है. इन दिनों पूरे जनपद में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हो रही है जिससे ठंड काफी बढ़ गई है. मौसम विभाग के अनुसार आगामी आठ मई तक उत्तरकाशी सहित सभी जिलों में मौसम बदला रहेगा। आगामी 8 मई तक पर्वतीय इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि, जबकि मैदानी इलाको में भी हल्की बारिश के साथ तेज हवाओं की संभावना है। वहीं मौसम विभाग ने आगामी 7 मई और 8 मई को उत्तरकाशी में भारी बर्फबारी को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है।