उत्तराखंड: "ऑपरेशन सिंदूर" के बाद प्रशासन सतर्क, हाई अलर्ट पर पुलिस विभाग

बीती रात भारतीय सेना ने पाकिस्तान में नौ आतंकी ठिकानों पर हमला कर उन्हें ध्वस्त कर दिया। जिसके बाद अब उत्तराखंड पुलिस भी सतर्क हो गई है. चारधाम यात्रा रूट सहित कई स्थानों पर पुलिस के साथ अर्धसैनिक बलों की तैनात की गई है...
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
ऑपरेशन सिंदूर: Uttarakhand police on alert after Operation Sindoor
Image: Uttarakhand police on alert after Operation Sindoor

देहरादून: बीती रात भारतीय सेना की ओर से चलाए गए "ऑपरेशन सिंदूर" के बाद अब उत्तराखंड की सभी पुलिस इकाइयां सतर्कता हो गई हैं। पूरे उत्तराखंड में पुलिस विभाग की सभी इकाइयों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

Uttarakhand police on alert after Operation Sindoor

गौरतलब हो कि, 22 अप्रैल को पाकिस्तानी आतंकवादियों द्वारा जम्मू कश्मीर के पहलगाम में किए गए हमले के जवाब में भारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' चलाया। इस संयुक्त अभियान के तहत भारत की तीनों सेनाओं ने 9 आतंकी ठिकानों पर 24 मिसाइलों से सटीक हमले किए, जिसमें 70 से अधिक आतंकियों की मौत हुई और 60 से ज्यादा घायल हुए। जिन ठिकानों पर हमले किए गए, वहां लंबे समय से आतंकियों की ट्रेनिंग चल रही थी, जिसमें जैश और लश्कर के मुख्यालय भी शामिल हैं। पाकिस्तान ने 26 मौतों की पुष्टि की है, लेकिन उसका दावा है कि ये आम नागरिक हैं। वहीं, भारत के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बीबीसी को बताया कि नियंत्रण रेखा के पास गोलाबारी में लगभग 15 भारतीय नागरिकों की मौत और 32 लोग घायल हुए हैं।

चारधाम यात्रा के लिए विशेष सुरक्षा

डीजीपी दीपम सेठ ने जानकारी देते हुए बताया कि पहलगाम हमले के जवाब में भारत द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर को लेकर सतर्कता बरती जा रही है। पूरे उत्तराखंड में पुलिस विभाग की सभी इकाइयों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। चारधाम यात्रा के पड़ावों पर पुलिस, पीएसी और SDRF के साथ ही एटीएस गुलदार व केन्द्रीय अर्ध सैनिक बलों की टीमों को तैनात किया गया है। केंद्रीय संस्थानों, रक्षा आदि से जुड़े संस्थानों, धार्मिक स्थलों और इंटर-स्टेट बॉर्डर पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। इसके अलावा राज्य में बड़े स्तर पर सत्यापन अभियान चलाया गया।

सोशल मीडिया पर भी रखी जा रही नजर

डीजीपी ने भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए फ़ोर्स के साथ ही एसएसबी को भी गश्त करने के आदेश दिए हैं। इसके अलावा, संवेदनशील केंद्रीय संस्थानों की सुरक्षा को और मजबूत करने के निर्देश भी दिए गए हैं। डीजीपी ने बताया कि ऑपरेशन के बाद से ही सोशल मीडिया पर भी लगातार नजर रखी जा रही है। उन्होंने भ्रामक पोस्ट करने या अफवाह फैलाने वालों को चिन्हित कर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी है।