ऋषिकेश में कुछ हमलावरों ने एक रेस्टोरेंट कैफे मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। पुलिस द्वारा इस मामले की जांच की जा रही है.....
Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
Image: Cafe owner murdered in Rishikesh
ऋषिकेश: मुनि की रेती थाना क्षेत्र के तपोवन में एक रेस्टोरेंट कैफे मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। पुलिस द्वारा की गई प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि हत्या का संबंध संपत्ति विवाद से हो सकता है। पुलिस द्वारा इस मामले की जांच की जा रही है, जांच के दौरान सीसीटीवी में स्कूटर सवार दो हमलावर कैद हुए हैं।
Cafe owner murdered in Rishikesh
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, नोएडा निवासी नितिन बुधवार देर रात वीरभद्र रोड पर देव तपोवन में स्थित अपने कैफ़े से डेक्कन वैली में अपने अपार्टमेंट की ओर जा रहा था। नितिन जब अपने अपार्टमेंट के नीचे पहुंचा वहां दो हमलावरों ने उसपर गोलियां चला दी। नितिन पर लगातार चार गोलियां लगने से उसकी मौत हो गई। नितिन को गोली मारने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।
फ्लैट पर अकेले रहता था नितिन
वरिष्ठ उपनिरीक्षक योगेश पांडे ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मुनि की रेती पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को हिरासत में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने इस घटना के बारे में स्थानीय लोगों से जानकारी जुटाई। स्थानीय लोगों ने बताया कि नितिन अपने फ्लैट में अकेला रहता था, यहां उसके तीन फ्लैट और हैं जो किराए पर दिए गए हैं।
CCTV में दो हमलावर कैद
पुलिस जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज में खंगाले, जिसमें स्कूटर पर सवार दो हमलावर दिखाई दे रहे हैं। पुलिस टीम उन दोनों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टि में प्रॉपर्टी के विवाद में हत्या की आशंका लग रही है। पुलिस इस मामले में हर पहलु की जांच कर रही है।