उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड ने देश की वर्तमान स्थिति को देखते हुए अपने सभी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द करने का आदेश जारी किया है।
Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
Image: UPCL employees holidays cancelled due to Indo-Pak War
देहरादून: उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPCL) ने भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को ध्यान में रखते हुए एक अलर्ट जारी किया है। UPCL ने संभावित आपात स्थिति के मद्देनजर कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द करने का आदेश दिया है। सभी कर्मचारियों को अपने कार्यालयों से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है।
UPCL employees holidays cancelled due to Indo-Pak War
भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के कारण देश में युद्ध जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। इस स्थिति को देखते हुए केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। बीते गुरुवार को प्रबंधन निदेशक अनिल कुमार ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से क्षेत्रीय मुख्य अभियंताओं, अधीक्षण अभियंताओं और अधिशासी अभियंताओं के साथ एक आपातकालीन बैठक आयोजित की गई। प्रबंधन निदेशक अनिल कुमार ने इस बैठक में निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने पर विचार-विमर्श किए गए।
कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द
उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड ने ऐसी स्थिति को देखते हुए अपने सभी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द करने का आदेश जारी किया है। इस आदेश के बाद फिलहाल कर्मचारियों को अपरिहार्य परिस्थितियों के अलावा छुट्टी नहीं दी जाएगी, और छुट्टी पर गए कर्मचारियों को वापस ड्यूटी पर लौटना होगा। डायरेक्टर ऑपरेशन द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि देश में आपात स्थिति के संभावित उत्पन्न होने के मद्देनजर, सभी अवकाश पर गए कर्मचारियों की छुट्टियाँ तुरंत प्रभाव से रद्द की जाती हैं। इसके साथ ही कॉर्पोरेशन में कार्यरत कोई भी कर्मचारी अपने मुख्यालय को ना छोड़ने का का निर्देश दिया है।
तुरंत लागू करना होगा आदेश
UPCL में बिजली वितरण के महत्वपूर्ण कार्यों को देखते हुए, मौजूदा परिस्थितियों में बिजली आपूर्ति में किसी भी प्रकार की रुकावट से बचने के लिए पहले से तैयारी की जा रही है। इसी संदर्भ में कर्मचारियों की छुट्टियों को रद्द करने का आदेश जारी किया गया है। UPCL ने इस आदेश को तुरंत लागू करने के निर्देश दिए हैं। सभी क्षेत्रीय अधिकारी आपातकालीन स्थलों जैसे अस्पतालों और रक्षा संस्थानों की विद्युत व्यवस्था का प्रतिदिन निरीक्षण करेंगे और बैकअप सप्लाई की व्यवस्था को भी सुनिश्चित करेंगे।