उत्तराखंड: पार्टी कार्यालय में ताले लगाने को लेकर बवाल, कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प

रामनगर में कांग्रेस कार्यालय में ताला लगाने को लेकर फिर से हंगामा हुआ। इस मामले में कार्यालय के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प हुई है...
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Congress Party Office: Congress workers clash with police in Ramnagar
Image: Congress workers clash with police in Ramnagar

रामनगर: रामनगर में रानीखेत रोड पर स्थित कांग्रेस कार्यालय में ताला लगाने को लेकर फिर से हंगामा हुआ। पूर्व विधायक ने इस मामले में पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

Congress workers clash with police in Ramnagar

कांग्रेस के पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत ने कहा कि सुबह उन्हें सूचना मिली थी कि कांग्रेस कार्यालय के गेट पर लगे उनके ताले को तोड़कर किसी अन्य व्यक्ति ने नए ताले लगा दिए हैं। इस सूचना पर वह मौके पर पहुंचे और अपने पुराने ताले वापस लगवाए, लेकिन इसके तुरंत बाद भारी संख्या में पुलिस बल वहां पर पहुंच गया। पूर्व विधायक रावत ने दावा किया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कहा कि कार्यालय के अंदर कुछ लोग बंद हैं, इस पर कांग्रेस नेताओं ने जवाब दिया कि यह कार्यालय उनका है और अंदर कोई भी उनका व्यक्ति मौजूद नहीं है।

पूर्व विधायक ने लगाए पुलिस पर आरोप

रणजीत रावत ने आरोप लगाते हुए कहा कि सबकी मौजूदगी में पुलिस ने ताला तोड़ा है, जो इस बात का प्रमाण है कि पुलिस प्रशासन इस कार्यालय पर कब्जा कराने में शामिल है। यहां तक कि कुछ अधिकारी और कर्मचारी भी कह रहे हैं कि ऊपर बात कर लीजिए। इसका मतलब साफ है कि इस कार्रवाई के पीछे ऊपर तक की मिलीभगत है।

कार्यालय के बाहर तनावपूर्ण माहौल

उन्होंने कहा कि पुलिस ने उनके कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज भी किया, जिसमें कुछ कार्यकर्ताओं को चोटें आई हैं और कुछ को कोतवाली में बैठाया गया है। उन्होंने कहा कि वे डरने वाले नहीं हैं, पुलिस की सत्ता के दवाब का विरोध करते रहेंगे। यह हमारा कांग्रेस कार्यालय है और हम इस पर कब्जा नहीं छोड़ेंगे। फिलहाल, कांग्रेस कार्यालय के बाहर तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है और भारी संख्या में पुलिस तैनात है। मामला राजनीतिक रंग लेता जा रहा है। आने वाले समय में यह विवाद और गहराने की आशंका जताई जा रही है। बताते चलें कि पहले भी इस कार्यालय को लेकर बवाल हो चुका है।