उत्तराखंड: सोशल मीडिया पर की थी PM मोदी की आपत्तिजनक पोस्ट, सुलेमान खान को पुलिस ने सिखाया सबक

बीते रविवार को आरोपी सुलेमान खान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट सोशल मीडिया पर अपलोड की. ये आपत्तिजनक पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गया।
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
Facebook Viral Post: Suleman arrested for an obscure post against PM modi
Image: Suleman arrested for an obscure post against PM modi

देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट साझा करने के कारण एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।आरोपी युवक के खिलाफ उचित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

Suleman arrested for an obscure post against PM modi

गौरतलब है कि, जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारतीय सेना ने आतंकवादियों को प्रभावी जवाब दिया है। इस दौरान भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष जारी है, जिसके तहत दोनों देशों ने सीजफायर की घोषणा की। इसी दौरान देहरादून के सीमांत त्यूणी तहसील के मैंद्रथ गांव के निवासी सुलेमान खान ने बीते रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट सोशल मीडिया पर अपलोड की. ये आपत्तिजनक पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गया।

पांच AI वीडियो की थी पोस्ट

सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस पोस्ट को देखकर लोगों में आक्रोश फैल गया। पुलिस ने रविवार ही युवक को थाने बुलाकर उससे पूछताछ की, साथ ही उसके स्मार्टफोन की भी जांच की गई। युवक ने अपनी फेसबुक आईडी पर पांच एआई वीडियो अपलोड की थीं, जिनमें से चार पाकिस्तान के खिलाफ थीं और एक वीडियो आपत्तिजनक थी। युवक ने पुलिस को बताया कि उसने गलती से वीडियो पोस्ट की थी।

आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

उसके बाद बीते सोमवार को भी भाजपा मंडल अध्यक्ष नीरज शर्मा के नेतृत्व में आरोपी युवक के खिलाफ थाने के बाहर विरोध प्रदर्शन किया गया। आरोपी युवक द्वारा आपत्तिजनक पोस्ट डालने से पूरे क्षेत्र का माहौल खराब हो गया, जिसके बाद पुलिस ने सुलेमान खान, पुत्र हुसैन खान को 170 BNS के तहत हिरासत में लिया है। आरोपी युवक के खिलाफ अपराध संख्या 14/25 के तहत धारा 197 BNS और 66 आईटी एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी युवक का फोन भी जब्त किया है और अब उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।