देहरादून सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक आहुत की गई है। इस बैठक में आज कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
Image: Dhami cabinet may be approve these proposals
देहरादून: देहरादून सचिवालय में आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक आहूत की गई है। सुबह 11 बजे से शुरू हुई धामी मंत्रिमंडल की बैठक काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
Dhami cabinet may be approve these proposals
आज सुबह 11 बजे देहरादून सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक शुरू हुई है। धामी कैबिनेट की बैठक में आज कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं। इस बैठक में देहरादून के रायपुर क्षेत्र में फ्रिज की गई भूमि को मुक्त करने के प्रस्ताव, एकल महिलाओं के लिए 'मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना' के प्रस्ताव को मोहर लग सकती है. इसके अलावा योग नीति पर निर्णय लिया जा सकता है। प्रदेश के आठ शहरों में 23 खेल अकादमियों की स्थापना के लिए लेगेसी प्लान ड्राफ्ट के प्रस्ताव पर भी मुहर लग सकती है।
कोर्स पूरा करने के लिए सहायता राशि
धामी कैबिनेट की बैठक में आज महिला नीति प्रस्ताव को भी स्वीकृति मिलने की संभावना है। बैठक में नंदा गौरा योजना के तहत बालिकाओं को मिलने वाले मौजूदा लाभ के साथ-साथ ग्रेजुएट या 12वीं के बाद किसी स्किल आधारित कोर्स को पूरा करने पर सहायता राशि देने के प्रस्ताव पर भी चर्चा की जा सकती है। इसके अलावा, सीजनल मृतक कर्मचारियों के आश्रितों को नौकरी देने के प्रस्ताव पर भी मुहर लग सकती है।
परिवहन विभाग द्वारा तैयार की गई रोड सेफ्टी पॉलिसी
मंत्रिमंडल की बैठक में परिवहन विभाग द्वारा तैयार की गई रोड सेफ्टी पॉलिसी पर भी मुहर लग सकती है। इसके अलावा सभी नगर निकायों में एक समान टैक्स प्रणाली प्रस्ताव, री-डेवलपमेंट नीति संबंधित प्रस्ताव, स्टेट एलाइड एंड हेल्थ केयर काउंसिल का गठन करने का प्रस्ताव, हाल ही में तमाम जगहों के नाम में किए गए परिवर्तन संबंधित प्रस्ताव और उपनल कर्मचारी के नियमितीकरण के लिए ठोस नीति तैयार करने से संबंधित प्रस्ताव पर भी मुहर लगने की संभावना है।