महिला इस बारे में पुलिस को कोई भी जानकारी देने से इनकार कर रही है। इस स्थिति में, भ्रूण के पिता का पता केवल DNA रिपोर्ट के आधार पर ही लगाया जा सकेगा।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
Image: Widow woman committed foeticide in Chamoli
चमोली: नंदानगर विकासखंड के एक गांव से मानवता को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। जहां एक विधवा महिला ने भ्रूण हत्या कर उसे गोबर के ढेर में दबा दिया। ग्रामीणों ने आशंका होने पर नंदानगर पुलिस को घटना की सूचना दी।
Widow woman committed foeticide in Chamoli
जानकारी के अनुसार जनपद चमोली के नंदानगर विकासखंड के एक गांव की निवासी एक विधवा महिला गर्भवती हो गई। महिला ने ग्रामीणों से ये बात छुपाने के भ्रूण की हत्या कर उसके उसे गोबर के ढेर में दबा दिया। ग्रामीणों को इसकी आशंका होने पर उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। ग्रामीणों से सूचना मिलने के बाद महिला मंगल दल और नंदानगर थाने की पुलिस टीम गांव में पहुंची। पुलिस टीम ने गांव में पहुंचकर उक्त महिला से पूछताछ की।
विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज
जिसके बाद महिला मंगल दल और पुलिस की टीम ने उक्त महिला की निशानदेही पर पहुंचे। पुलिस टीम ने गोबर के ढ़ेर से भ्रूण को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है, और उसके खिलाफ BNS की धारा 91 गर्भपात करना या कराना, अवैध रूप से भ्रूण नष्ट करना और धारा 94 शव को छिपाने या नष्ट करने का अपराध के तहत मुकदमा दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार 10 साल पहले महिला के पति की करंट लगने से मौत हो गई थी।
DNA से हो पाएगी पिता की पहचान
नंदानगर थाना पुलिस महिला के साथ हुई घटना में शामिल व्यक्तियों की जांच कर रही है, लेकिन महिला इस बारे में पुलिस को कोई भी जानकारी देने से इनकार कर रही है। इस स्थिति में, भ्रूण के पिता का पता केवल DNA रिपोर्ट के आधार पर ही लगाया जा सकेगा।