कोविड नोडल अधिकारी डॉक्टर सीएस रावत ने बताया कि इस महीने अब तक 83 सैंपल का परीक्षण किया जा चुका है। इनमें से 11 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
Image: 11 corona patients in Uttarakhand
देहरादून: कोविड-19 के नए जेएन.1 वेरिएंट के मामलों में वृद्धि होने लगी है। प्रदेश में कोविड मरीजों की कुल संख्या 11 हो गई है। राजपुर के एक निवासी ने आज मैक्स अस्पताल में कोरोना की जांच कराई, जिसमें कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है।
11 corona patients in Uttarakhand
देहरादून के एसीएमओ और जिला कोविड नोडल अधिकारी डॉक्टर सीएस रावत ने जानकारी दी कि कोरोना से संक्रमित एक और मरीज एसमआई अस्पताल में भर्ती है। उन्होंने बताया कि आज गुरूवार को 13 मरीजों की कोरोना आरटीपीसीआर जांच की गई। इनमें से राजपुर रोड के निवासी एक व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए, इसके अतिरिक्त, सात मरीज ठीक हो गए हैं।
11 कोरोना मरीज सक्रिय
बीते बुधवार को भी 19 मरीजों की कोरोना की RTPCR जांच की गई, जिनमें से पांच मरीजों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। इनमें से दो उत्तराखंड के निवासी हैं। जबकि अन्य तीन मरीज हैदराबाद, बंगलुरू और बिजनौर की यात्रा कर लौटे थे। प्रदेश भर में अभी कोरोना के 11 मरीज सक्रिय हैं, इनमें ऋषिकेश एम्स के दो डॉक्टर और एक स्टाफ नर्स भी शामिल हैं। बता दें कि इससे पहले 28 मई को भी कोरोना के दो नए मामले सामने आए थे।
83 सैंपल का परीक्षण
कोविड नोडल अधिकारी डॉक्टर सीएस रावत ने जानकारी दी कि इस महीने अब तक 83 सैंपल का परीक्षण किया जा चुका है। इनमें से 11 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। सभी चिकित्सा इकाइयों को संभावित खतरे को ध्यान में रखते हुए अलग से फ्लू ओपीडी शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना के मामलों को लेकर घबराने की आवश्यकता नहीं है। इस बार भी मरीजों में खांसी, जुकाम, बुखार, बदन दर्द और सिर दर्द जैसे सामान्य लक्षण देखे जा रहे हैं।