DSP अंकुश मिश्रा ने लोगों से इस प्रकार के घोटालों में फंसने से सतर्क रहने की अपील की है। किसी भी फेसबुक विज्ञापन या नकली पृष्ठ से हेलीकॉप्टर टिकट बुकिंग करने से बचें....
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
Image: 51 fake websites of Uttarakhand Chardham heli booking blocked
देहरादून: उत्तराखंड चारधाम यात्रा हेली बुकिंग के नाम पर साइबर अपराधी फर्जी वेबसाइट या नंबरों के माध्यम से श्रद्धालुओं को ठगने का प्रयास कर रहे हैं। पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार ऐसी गतिविधियों की निगरानी की जा रही है। राज्य साइबर क्राइम यूनिट ने कुल 51 फर्जी वेबसाइटों सहित कई बैंक खातों और नंबरों को ब्लॉक किया जा चुका है।
51 fake websites of Uttarakhand Chardham heli booking blocked
बीते गुरुवार को स्टेट साइबर क्राइम यूनिट के DSP अंकुश मिश्रा ने बताया कि इस साल अब तक चारधाम हेली बुकिंग के नाम पर ठगी करने वाले 51 फर्जी वेबसाइट/यूआरएल को ब्लॉक किया जा चुका है। इसके अलावा साइबर धोखाधड़ी में प्रयोग किए जा रहे 111 मोबाइल नंबरों को भी ब्लॉक किया गया है। चारधाम यात्रा से संबंधित फर्जी लेन-देन में शामिल कुल 56 बैंक खातों को फ्रीज कर दिया है। यह कार्रवाई गृह मंत्रालय के इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर पोर्टल की सहायता से की गई है। इसके अलावा देश फर्जी हेली बुकिंग का संदेश फैलाने वाले कुल 30 व्हाट्सएप नंबरों की भी रिपोर्ट की गई है।
मेटा प्लेटफॉर्म को कानूनी नोटिस
डीआईजी लॉ एंड ऑर्डर धीरेंद्र गुंज्याल के निर्देशों के अनुसार मेटा (Meta) पर नकली हेलीकॉप्टर बुकिंग से संबंधित नए पृष्ठों और विज्ञापनों को रोकने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए नीतिगत नियंत्रण मेटा प्लेटफॉर्म (फेसबुक, इंस्टाग्राम) पर फर्जी हेलीकॉप्टर बुकिंग वाले फर्जी विज्ञापनों पर रोक लगाने के लिए पत्राचार किया जा रहा है। इसके तहत वे मेटा को लगातार कानूनी नोटिस भेज रहे हैं, ताकि प्लेटफॉर्म को ऐसे आपत्तिजनक सामग्री को हटाने के लिए मजबूर किया जा सके।
ऐसे ठगों से सतर्क रहें पर्यटक
चार धाम हेलीकॉप्टर सेवाओं की बुकिंग के लिए भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम IRCTC एकमात्र अधिकृत मंच है। DSP अंकुश मिश्रा ने लोगों से सतर्क रहने और इस प्रकार के घोटालों में फंसने से सतर्क रहने की अपील की है। किसी भी फेसबुक विज्ञापन या नकली पृष्ठ से हेलीकॉप्टर टिकट बुकिंग करने से बचें। यदि कोई संदिग्ध लिंक, वेबसाइट या विज्ञापन की जानकारी मिलने पर कृपया तुरंत STF साइबर पुलिस स्टेशन के मेल आईडी- [email protected] पर साझा करें। ऐसे में किसी भी प्रकार की साइबर वित्तीय धोखाधड़ी होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन पर संपर्क करें।