उत्तराखंड के दो जिलों में नए डीएम तैनात, इन आईएएस अधिकारियों को मिली नियुक्ति

उत्तराखंड सरकार ने हरिद्वार और टिहरी गढ़वाल जिलों में नए जिलाधिकारियों को नियुक्ति दी है...
Advertisement जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स

प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails

Example Ads Media
IAS Mayur Dixit: IAS Mayur Dixit became new DM of Haridwar
Image: IAS Mayur Dixit became new DM of Haridwar

हरिद्वार: जमीन घोटाले में हरिद्वार के डीएम कर्मेंद्र सिंह को निलंबित करने के बाद उनकी जगह पर दूसरे डीएम को नियुक्ति दी गई है। इसके अलावा टिहरी गढ़वाल जिले में भी नए डीएम को नियुक्त किया गया है।

IAS Mayur Dixit became new DM of Haridwar

बता दें कि आज 3 मई की सुबह सरकार ने हरिद्वार नगर निगम के भूमि घोटाले में शामिल 12 अधिकारियों को निलंबित किया है। जिनमें हरिद्वार के जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह भी शामिल हैं। कर्मेंद्र सिंह के निलंबित होने के बाद, आईएएस अधिकारी मयूर दीक्षित को हरिद्वार जिले का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। इससे पहले IAS मयूर दीक्षित टिहरी गढ़वाल जिले के जिलाधिकारी में पद पर तैनात थे।

2013 बैच के आईएएस मयूर दीक्षित

IAS मयूर दीक्षित, टिहरी गढ़वाल के जिलाधिकारी की जिम्मेदारी के साथ ही पुनर्वास टिहरी बांध परियोजना के निर्देशक और जिला विकास प्राधिकरण टिहरी के उपाध्यक्ष के रूप में कार्यरत थे। लेकिन अब उत्तराखंड शासन ने उन्हें इन सभी जिम्मेदारियों से मुक्त कर हरिद्वार जिले के जिलाधिकारी की जिम्मेदारी सौंप दी है। मयूर दीक्षित 2013 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। डीएम मयूर दीक्षित के ट्रांसफर के बाद टिहरी गढ़वाल जिले में भी नई डीएम को नियुक्ति दी गई है।

IAS नितिका खंडेलवाल को मिली टिहरी की जिम्मेदारी

आईएएस अधिकारी नितिका खंडेलवाल को टिहरी गढ़वाल जनपद के डीएम के पद पर नियुक्ति दी गई है। नितिका खंडेलवाल साल 2015 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। सरकार ने उन्हें अपर सचिव-सूचना प्रौद्योगिकी, सुराज और विज्ञान प्रौद्योगिकी, निदेशक-USAC तथा प्रबंध निदेशक-हिल्ट्रान की जिम्मेदारियों से मुक्त करते हुए टिहरी गढ़वाल जिले का जिलाधिकारी नियुक्त किया है। टिहरी गढ़वाल जिले का जिलाधिकारी की जिम्मेदारी के साथ ही नितिका खंडेलवाल को निर्देशक, पुनर्वास टिहरी बांध परियोजना की जिम्मेदारी भी दी गई है।