उत्तराखंड: धामी कैबिनेट बैठक के महत्वपूर्ण फैसले, इन बड़े प्रस्तावों को मंजूरी.. 2 मिनट में पढ़िए

देहरादून सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी मिली...
Advertisement केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
Dhami Cabinet meeting: 12 proposals were approved in Dhami Cabinet meeting
Image: 12 proposals were approved in Dhami Cabinet meeting

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में देहरादून सचिवालय में आज सुबह 11 बजे से मंत्रिमंडल की बैठक प्रारंभ हुई, इस बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर मोहर लगी है।

12 proposals were approved in Dhami Cabinet meeting

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज बुधवार को देहरादून सचिवालय में प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक आयोजित हुई। बैठक में कुल 12 प्रस्ताव प्रस्तुत किए गए। धामी कैबिनेट बैठक में पर्यावरण मित्रों, स्वच्छता नियमावली, भर्ती परीक्षाओं, ई-वाहन टैक्स माफी, पर्यटन योजनाओं और पेंशन जैसे विषयों पर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

धामी कैबिनेट में इन प्रस्तावों पर लगी मुहर

  1. 2013 से शहरी विकास विभाग में कार्यरत 859 पर्यावरण मित्रों को अब "मृतक आश्रित सेवा नियमावली" के अंतर्गत लाभ प्राप्त होगा।
  2. उत्तराखंड स्वच्छता गतिशीलन परिवर्तन नीति के कार्यान्वयन के लिए एक अलग बैंक खाता खोलने की अनुमति दी गई है।
  3. उत्तराखंड मोटर यान कराधान सुधार अधिनियम में संशोधन किया गया है। हाइब्रिड वाहनों को भी कर में छूट देने का निर्णय लिया गया है। यह लाभ निजी वाहनों पर भी मिलेगा।
  4. उत्तराखंड वर्दीधारी सिपाही और उपनिरीक्षक के पदों के लिए परीक्षा एक साथ आयोजित की जाएगी।
  5. सब इंस्पेक्टर स्तर के पदों के लिए भी परीक्षा एक साथ कराई जाएगी।
  6. उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में 1 स्थायी और 14 आउटसोर्सिंग सहित 15 नए पद सृजित किए गए।
  7. फॉरेंसिंग डिपार्टमेंट के प्रमुख को विभागाध्यक्ष के रूप में नियुक्त करने का निर्णय लिया गया है। इससे फॉरेंसिंग डिपार्टमेंट एक स्वतंत्र विभाग बन जाएगा। यह पहले पुलिस मुख्यालय के अधीन था।
  8. उत्तराखंड मानवाधिकार आयोग में 12 नए पद स्वीकृत किए गए, जिनमें 7 नियमित और 5 आउटसोर्सिंग के होंगे।
  9. बदरीनाथ में मास्टर प्लान के तहत चल रहे कार्यों में एक आईकॉनिक कलाकृति बनाने का निर्णय लिया गया था। इसके परिणामस्वरूप मंत्रिमंडल ने चार योजनाओं को मंजूरी दी है।

  10. 1.बदरीनाथ धाम के लेक फ्रंट में शेष नेत्र लोटस बॉल बनाई जाएगी
    2.बदरीनाथ के अराइवल प्लाजा में सुदर्शन चौक कलाकृति बनाई जाएगी,
    3.बदरीनाथ के बद्री नारायण चौक पर ट्री एंड रिवर स्कल्पचर बनाया जाएगा।
    4.बदरीनाथ धाम के अराइवल प्लाजा में सुदर्शन चक्र स्थापित किया जाएगा।
  11. न्यू पेंशन योजना का लाभ ले रहे कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन स्कीम को जोड़ते हुए ग्रेजुटी की व्यवस्था की जाएगी।