आरोपियों ने पीड़ित से पैसे हड़पने के लिए जमीन का एक फर्जी अनुबंध पत्र तैयार किया था। अब जब वो आरोपियों से अपनी रकम वापस मांगते हैं, तो वे लोग उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
Image: One crore land fraud in Dehradun
देहरादून: राजधानी देहरादून में एक व्यक्ति से जमीन दिलाने के नाम पर एक करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला उजागर हुआ है। पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
One crore land fraud in Dehradun
पुलिस के अनुसार जीएमएस रोड निवासी एक व्यक्ति ने थाने में जमीन फ्रॉड की शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि उसका नाम चंद्रशेखर लटवाल है। चंद्रशेखर लटवाल ने अपनी तहरीर में बताया कि वो देहरादून में जमीन की तलाश कर रहे थे। इस दौरान उनकी मुलाकात प्रॉपर्टी डीलर विरेंद्र सिंह से हुई। प्रॉपर्टी डीलर विरेंद्र सिंह ने चंद्रशेखर को दीपक शर्मा से मिलवाया। दीपक शर्मा ने बताया कि वो चन्द्रबनी देहरादून का निवासी है और वो अपनी जमीन बेचना चाहता है। दीपक शर्मा ने बताया कि वो उत्तराखंड शासन में अधिकारी है। पीड़ित चंद्रशेखर लटवाल से जमीन की बात करने के बाद दीपक शर्मा ने उनकी मुलाकात एक अन्य व्यक्ति राकेश मिश्रा से कराई।
जमीन अनुबंध के एवज में लिए एक करोड़ रुपये
दीपक शर्मा ने चंद्रशेखर को बताया कि राकेश मिश्रा उनका सहयोगी है। जमीन खरीदी की पूरी सलाह होने के बाद 21 नवंबर 2023 को दीपक शर्मा और राकेश मिश्रा ने चंद्रशेखर के साथ चालंग परगना परवादून जिला देहरादून की एक जमीन का अनुबन्ध किया। इसकी एवज में दीपक शर्मा और राकेश मिश्रा ने चंद्रशेखर से एक करोड़ रुपये लिए। अनुबंध के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच छह महीने बाद विक्रय पत्र को संपादित किया जाना था। लेकिन छह महीने बाद जब पीड़ित ने उनसे विक्रय पत्र को संपादित करने की बात कही तो, दोनों आरोपियों ने पीड़ित से एक महीने का और समय मांगा। जिसके बाद पीड़ित को शक होने लगा तो उसने अपने स्तर पर जांच करवाई। जांच में जो सच सामने आया उसे जानकार पीड़ित के पैरों तले जमीन खिसक गई।
जान से मारने की धमकी
जांच में पता चला की जिस जमीन के वो एक करोड़ रूपये दे खुका है वो जमीन आरोपी दीपक शर्मा की नहीं थी। आरोपियों ने पीड़ित से पैसे हड़पने के लिए जमीन का एक फर्जी अनुबंध पत्र तैयार किया था। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि अब जब वो आरोपियों से अपनी रकम वापस मांगते हैं, तो वे लोग उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित चंद्रशेखर लटवाल की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी दीपक शर्मा और राकेश मिश्रा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।