Ahmedabad plane crash: 242 में से 2 लोगों के बचने की खबर, विमान क्रैश पर CM धामी ने जताया दुःख

गुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिया का एआई-171 विमान के क्रैश होने से कई लोगों की दर्दनाक मौत हुई है। यह एआई-171 विमान लंदन के लिए उड़ान भर रहा था।
Advertisement भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
Air India plane Crash: Air India plane crashes in Ahmedabad
Image: Air India plane crashes in Ahmedabad

देहरादून: अहमदाबाद में एयर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त में कई लोगों की जान जाने की सूचना मिली है। इस विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री सहित 242 यात्री मौजूद थे। अहमदाबाद विमान दुर्घटना पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी अपनी संवेदना व्यक्त की है।

Air India plane crashes in Ahmedabad

आज गुरुवार (12 जून) की दोपहर गुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिया के पैसेंजर विमाग एआई-171 क्रैश हुआ है। यह एआई-171 विमान लंदन के लिए उड़ान भर रहा था। जानकारी मिल रही है कि इसमें 12 क्रू मेंबर समेत 242 लोग सवार थे। अब तक हादसे में केवल एक यात्री के जिंदा बचने की सूचना मिल रही है, बाकी सभी यात्रियों की मौत हो गई है। जानकारी मिली है कि इस विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी भी सवार थे, वे अपने परिवार से मिलने के लिए लंदन जा रहे थे।

लंदन के लिए उड़ान भर रहा था विमान

जानकारी के अनुसार, एयर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन (A-171) गुजरात के अहमदाबाद एयरपोर्ट से लंदन जा रहा था। सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरते समय आस-पास की इमारत या दीवार से टकराने के कारण विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।

सीएम धामी ने व्यक्त की संवेदना

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अहमदाबाद विमान दुर्घटना पर अपनी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि यह समाचार बेहद दुखद और पीड़ादायक है। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से यात्रियों की सुरक्षित वापसी की प्रार्थना की है। जानकारी मिली है की इस विमान में 12 क्रू मेंबर समेत 242 लोग सवार थे। जिनमें से 169 भारतीय नागरिक, 53 ब्रिटिश, एक कनाडाई और सात पुर्तगाली नागरिक थे। बताया जा रहा है कि विमान में सवार कई लोगों की मौत हो गई है।