मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार आज उत्तराखंड के सभी जनपदों में गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश की संभावना है, जिसके लिए कुछ जिलों में येलो और कुछ जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
Image: Uttarakhand Weather Update 13 June 2025
देहरादून: मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश के कई पर्वतीय जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली चमकने के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, वहीं कुछ जिलों में तेज बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के अन्य जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
Uttarakhand Weather Update 13 June 2025
उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में बीते कई दिनों से लोग भीषण गर्मी की मार से परेशान थे। लेकिन बीते दो दिनों से प्रदेश पहाड़ी क्षेत्रों से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक झमाझम बारिश होने से राजधानी देहरादून समेत सभी मैदानी इलाकों में गर्मीं से राहत मिली है। वहीं बुधवार शाम से प्रदेश के उच्च हिमालयी क्षेत्रों पर बर्फबारी होने से ठंडक बढ़ गई है। बीते गुरुवार की सुबह भी राज्य के अधिकांश हिस्सों में जमकर बारिश हुई। आज शुक्रवार को भी प्रदेश के लगभग सभी जिलों में बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार आज उत्तराखंड के सभी जनपदों में गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश की संभावना है, जिसके लिए कुछ जिलों में येलो और कुछ जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम का पूर्वानुमान
मौसम विभाग के अनुसार, आज शुक्रवार 16 जून को प्रदेश के सभी जिलों में बारिश की संभावना है। आज प्रदेश के चमोली, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, राज्य के चम्पावत और पिथौरागढ़ जनपदों में भी भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन पर्वतीय जिलों में गर्जन के साथ तेज बारिश, आकाशीय बिजली चमकने और 40 से 50 कि.मी./घंटे की रफ्तार से झोकेदार हवाएँ चलने को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। वहीं देहरादून, नैनीताल, उत्तरकाशी, अल्मोड़ा ,टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार और उधम सिंह नगर जिलों में कहीं-कहीं आकाशीय बिजली चमकने और 30-40 कि.मी./घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और हल्की बारिश को लेकर येलो अलर्ट पर जारी किया गया है। आज देहरादून का अधिकतम तापमान 36°C और न्यूनतम तापमान 27°C डिग्री रहने का अनुमान है।
तापमान की स्थिति
बीते गुरुवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.2 सेल्सियस दर्ज किया गया। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 22.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16.9 डिग्री सेल्सियस रहा। पंतनगर का अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।