Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
देहरादून: आदिबदरी के दिगंबर सिंह रावत ने मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स फाइट में रिकॉर्ड 7-0 का कर दिया है। MFN 15 की MMA फाइट में कर्नाकट के अब्दुल काहफ़ को 2 मिनट में नॉक आउट करते हुए दिगम्बर सिंह रावत मार्शल आर्ट के नए चैंपियन बनकर उभरे हैं।
उत्तराखंड के चमोली जिले के आदिबदरी तहसील के दूरस्त पहाड़ी गांव आली का ये लड़का कमाल का फाइटर है, MFN 15 के इस मुकाबले से पहले दिगंबर रावत के अनडिफीटेड रिकॉर्ड को "हाइप" माना जा रहा था, लेकिन कर्नाटक के फाइटर अब्दुल काहफ़ के दो मिनट एक सेकंड में ढेर होने से पहले ही कमेंट्रेटर खुद कह उठे.. The Hype is real, यानी उत्तराखंड के इस पहाड़ी फाइटर को इंडियन मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स सीन का बेस्ट स्ट्राइकर ऐसे ही नहीं कहा जाता। दिगंबर रावत की इस जीत के साथ ही उनका रोड टू UFC का रास्ता भी काफी साफ हो गया है।
सीमित संसाधनों के बावजूद उत्तराखंड के होनहार खिलाड़ी खेलों के क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताएं जीतकर देश-प्रदेश का मान बढ़ा रहे हैं। मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स के क्षेत्र में रुद्रप्रयाग के अंगद बिष्ट और अब उनके शिष्य दिगंबर रावत MMA जगत की चर्चाओं में हैं। मिक्स मार्शल आर्ट्स की चैंपियनशिप MMA-15 में उत्तराखंड के दिगंबर सिंह रावत और कर्नाटक के अब्दुल काहफ़ की दो मिनट एक सेकंड चली ये फाइट आप भी देखिये...