रुद्रप्रयाग: ज्वाइन करते ही एक्शन में नए DM, केदार पहुंचे IAS प्रतीक जैन.. अवैध टेंट हटाने के आदेश

IAS प्रतीक जैन ने रुद्रप्रयाग डीएम का पदभार ग्रहण करते ही केदारनाथ धाम का दो दिवसीय दौरा किया। इस दौरान उन्होंने केदारनाथ धाम में पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण भी किया....
Advertisement हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम

पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।

Example Ads Media
DM Prateek Jain: Rudraprayag DM IAS Prateek Jain Takes Charge
Image: Rudraprayag DM IAS Prateek Jain Takes Charge

रुद्रप्रयाग: जनपद रुद्रप्रयाग के नए जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने बाबा केदारनाथ यात्रा मार्ग की व्यवस्थाओं का स्वयं निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गौरीकुंड से पैदल यात्रा करते हुए मार्ग में आने वाले मुख्य पड़ावों पर रुककर व्यवस्थाओं का अवलोकन किया और रास्ते में यात्रियों से फीडबैक भी लिया।

Rudraprayag DM IAS Prateek Jain Takes Charge

रुद्रप्रयाग जिले के नवनियुक्त डीएम प्रतीक जैन ने पदभार ग्रहण करते ही केदारनाथ धाम का दो दिवसीय दौरा किया। उन्होंने यात्रा के पहले दिन केदारनाथ धाम यात्रा और भैरव मंदिर में विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने केदारनाथ धाम में पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण भी किया और कार्यदायी एजेंसियों को समय पर और गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने केदारनाथ मंदिर के पुजारी वर्ग, व्यापार सभा और बीकेटीसी के अधिकारियों से भेंट कर उन्होंने आपसी समन्वय और संवाद को प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने केदारनाथ दौरे के दौरान वहां तैनात सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ बैठक की, जिसमें यात्रा मार्ग की स्थिति, भीड़ नियंत्रण, आपातकालीन व्यवस्था और सफाई से संबंधित दिशा-निर्देश दिए गए।

अवैध टेंट हटाने के निर्देश

उन्होंने कहा कि केदारनाथ धाम में किसी भी तीर्थयात्री को असुविधा नहीं होनी चाहिए। इसके लिए संबंधित विभागों को पूरी जिम्मेदारी लेनी होगी। इसके अलावा उन्होंने वहां वाटर टैंकों की स्थिति, जलापूर्ति और बिजली की आपूर्ति का भी निरीक्षण किया। उन्होंने केदारनाथ में अवैध रूप से चल रहे टेंटों को तुरंत हटाने और संचालकों पर आर्थिक दंड लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने केदारनाथ यात्रा के विभिन्न पड़ावों पर रुककर तीर्थयात्रियों से बातचीत भी की और उनकी समस्याओं और सुझावों को सुना। इसके अलावा गौरीकुंड में स्थित घोड़ा-खच्चर पंजीकरण काउंटर का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

सुरक्षा दलों से की मुलाकात

डीएम जैन ने चीरबासा में स्थापित इमरजेंसी सेटअप और SOS प्रणाली की कार्यप्रणाली की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने रुद्रप्रयाग आपदा कंट्रोल रूम से की व्यवस्था की तत्परता का परीक्षण किया। डीएम प्रतीक जैन ने यात्रा ड्यूटी पर तैनात पुलिस, SDRF और DDRF के जवानों से भी मुलाकात की और उनकी ड्यूटी, विश्राम और भोजन की व्यवस्था के बारे में जानकारी प्राप्त की। साथ ही उन्होंने जंगलचट्टी में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा कर्मियों से दवाइयों, संसाधनों और डॉक्टरों की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली और तीर्थयात्रियों को हरसंभव स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के निर्देश दिए।

केदारनाथ यात्रा और पुनर्निर्माण कार्यों की स्वयं करेंगे निगरानी

उन्होंने कहा कि उन्हें बाबा केदारनाथ के धाम में सेवा का मौका मिल रहा है यह उनके लिए सौभाग्य की बात है, इसीलिए वे स्वयं ही प्रतिदिन केदारनाथ यात्रा और पुनर्निर्माण कार्यों की निगरानी करेंगे। उन्होंने बताया कि सभी विभागों के साथ मिलकर कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि रुद्रप्रयाग जिले में प्रत्येक वर्ग की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। यहां आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को सेवा भाव से हर संभव सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।