देहरादून: पटवारी ड्यूटी के समय ऑफिस में खेल रहा था जुआ, डीएम सविन बंसल ने कर दिया सस्पेंड

उत्तराखंड राज्य कर्मचारियों की आचरण नियमावली का उल्लंघन करने के आरोप में पटवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है....
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
Revenue SI Suspended: DM Savin Bansal suspended the Patwari
Image: DM Savin Bansal suspended the Patwari

देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल ने त्यूनी तहसील परिसर में जुआ खेलने के मामले में राजस्व उप निरीक्षक को निलंबित कर दिया है। वहीं, परिसर में जुआ खेल रहे अन्य कर्मचारियों की पहचान करने और दोषी पाए जाने पर निलंबित करने के निर्देश दिए गए हैं। तहसीलदार त्यूनी को इस मामले की जांच के लिए जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है।

DM Savin Bansal suspended the Patwari

जानकारी के अनुसार, जिलाधिकारी सविन बंसल के संज्ञान में त्यूनी तहसील परिसर के मुख्य गेट पर राजस्व कर्मचारियों द्वारा जुआ खेलने का एक वीडियो आया था। विडियो संज्ञान में आते ही उन्होंने इसके संबंध में SDM कालसी, चकराता और त्यूनी को जांच के आदेश दिए थे। जांच के दौरान यह पता चला कि तहसील परिसर में ही तहसील कर्मचारी ताश यानी जुआ खेल रहे थे। इस मामले में राजस्व उप निरीक्षक क्षेत्र तहसील त्यूनी की संलिप्तता पाए जाने पर उनके खिलाफ विभागीय आचरण नियमों के उल्लंघन के लिए तत्काल प्रभाव से उचित कार्रवाई हेतु डीएम सविन बंसल को आख्या भेजी गई। जिस पर जिलाधिकारी सविन बंसल ने कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया है।

कर्मचारियों की आचरण नियमावली का उल्लंघन

जिलाधिकारी, देहरादून सविन बंसल ने जानकारी दी कि SDM कालसी, चकराता और त्यूनी से प्राप्त जांच रिपोर्ट के आधार पर त्यूनी तहसील के रायगी क्षेत्र के राजस्व उप निरीक्षक नागचंद के खिलाफ कार्रवाई की गई है। उत्तराखंड राज्य कर्मचारियों की आचरण नियमावली का उल्लंघन करने के आरोप में उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। साथ ही, निलंबन की अवधि में राजस्व उप निरीक्षक रायगी को तहसीलदार चकराता के कार्यालय में सम्बद्ध किया गया है। डीएम ने तहसीलदार त्यूनी को जांच अधिकारी नियुक्त करते हुए इस मामले में विस्तृत जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने परिसर में जुआ खेल रहे अन्य कर्मचारियों की पहचान करने और दोषी पाए जाने पर निलंबित करने के भी निर्देश दिए हैं।