उत्तराखंड: शराब की ओवर रेटिंग कर रहा था ठेके वाला, ग्राहक बनकर SDM ने दुकान पर मारा छापा

जिलाधिकारी ने एसडीएम को शराब की दुकान पर ओवररेटिंग चेक करने के लिए भेजा तो एस.डी.एम. ने भीमताल की शराब की दुकान में ग्राहक बनकर छापा मार दिया। सामने आ गयी सच्चाई...
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
SDM raided wine shop: SDM raided wine shop by posing as a customer
Image: SDM raided wine shop by posing as a customer

देहरादून: भीमताल में लगातार शराब की दुकानों में ओवर रेटिंग के मामले में शिकायतें आ रहीं थीं। एस.डी.एम. ने ग्राहक बनकर रियलिटी चैक किया तो शिकायतें सत्य पाई गई। रिपोर्ट बनाकर जिलाधिकारी वंदना सिंह और जिला आबकारी अधिकारी को भेज दी गई।

SDM raided wine shop by posing as a customer

नैनीताल जिले के भीमताल क्षेत्र में शराब की दुकानों में ओवर रेट शराब बिकने की सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों से शिकायतें आई थी। इसका संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने एस.डी.एम. नैनीताल को इसकी सत्यता जानने के लिए भेजा। इसके बाद एस.डी.एम. नवाजिश खलिक ने भीमताल की शराब की दुकान में ग्राहक बनकर छापा मार दिया। SDM ने शराब की एक बोतल खरीदी और उसमें ओवर रेट लेने पर सेल्स मैन से जवाब तलब किया। ये पूरा नजारा वीडियो में कैद हो गया।

वसूला जा रहा था अतिरिक्त चार्ज

इसके बाद जब सेल्समैन ने कोई जवाब नहीं दिया तो SDM ने अपना पद बताया और दुकान के लाइसेंस संबंधी दस्तावेज चैक किये। रिपोर्ट्स के मुताबिक दुकान पर स्टॉक रजिस्टर अपडेट नहीं पाया गया, साथ ही उपभोक्ताओं से नियम विरुद्ध स्वाइप मशीन के माध्यम से अतिरिक्त चार्ज वसूले जाने की रिपोर्ट्स सामने आईं। एस.डी.एम. ने संबंधित कर्मियों से जवाब-तलब किया और पूरी रिपोर्ट जिलाधिकारी और जिला आबकारी अधिकारी को भेज दी। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि उपभोक्ताओं से एम.आर.पी.से ज्यादा रेट वसूलना कानूनन जुर्म है और भविष्य में भी ऐसी किसी भी शिकायत को और अधिक गंभीरता से लिया जाएगा। ये विडियो भी देखिये...

  • Youtube सब्सक्राइब करें: