Uttarakhand News: बिंदुखत्ता के भास्कर जोशी ने क्लियर किया Gate, कड़ी मेहनत से पाई 98.33 परसेंटाइल

नैनीताल जिले के भास्कर जोशी ने 98.33 परसेंटाइल के साथ GATE परीक्षा 2025 में उतीर्ण कर परिजनों का मान बढ़ाया है।
Advertisement चारधाम यात्रा 2026 पैकेज बुकिंग शुरू! ये ऑफर मिस किया तो पछताओगे

चारधाम यात्रा 2026 का सबसे सस्ता पैकेज? कीमत जानकर चौंक जाएंगे!

Example Ads Media
Bhaskar Joshi: Bhaskar Joshi cleared GATE exam 2025
Image: Bhaskar Joshi cleared GATE exam 2025

नैनीताल: उत्तराखण्ड के होनहार युवा अपनी कड़ी मेहनत और लगन से हर क्षेत्र में सफलता का परचम लहरा रहे हैं। इसी कड़ी में अब नैनीताल जिले के भास्कर जोशी ने 98.33 परसेंटाइल के साथ GATE परीक्षा 2025 में उतीर्ण कर परिजनों का मान बढ़ाया है।

Bhaskar Joshi cleared GATE exam 2025

जनपद नैनीताल के भास्कर जोशी ने GATE परीक्षा 2025 उत्तीर्ण कर अपने परिजनों सहित पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है। भास्कर जोशी ने कड़ी मेहनत कर 98.33 परसेंटाइल के साथ GATE परीक्षा 2025 में सफलता पाई है। भास्कर की इस उपलब्धी से परिजनों में ख़ुशी का माहौल छाया हुआ है। भास्कर ने ये उपलब्धि बिना किसी कोचिंग के ही प्राप्त की है। उन्होंने रात-दिन कड़ी मेहनत कर आईआईटी रुड़की में एडमिशन के लिए अपना रास्ता साफ किया है। भास्कर जोशी का चयन IIT रुड़की के इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग के अंतर्गत सेमीकंडक्टर टेक्नोलॉजी में एमटेक के लिए हो गया है।

12 साल पहले हुआ पिता का निधन

जानकारी के अनुसार, भास्कर जोशी नैनीताल जनपद के लालकुआं क्षेत्र के बिंदुखत्ता के इंद्रानगर का मूल निवासी है। भास्कर के पिता का लगभग 12 साल पहले ही निधन हो गया था। जिसके बाद से भास्कर अपनी माता पुष्पा जोशी के साथ रहते हैं। पिता की मौत के बाद परिवार पर बहुत सारी मुसीबतें आई, लेकिन दोनों भाइयों ने हार नहीं मानी और कड़ी मेहनत करते रहे। भास्कर के बड़े भाई रोहित जोशी नोएडा में रहते हैं, और भास्कर को हमेशा सपोर्ट करते हैं।

सेल्फ स्टडी के दम पर पाई सफलता

भास्कर ने साल 2021 में गोविंद बल्लभ पंत इंस्टिट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, पौड़ी गढ़वाल से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीटेक की डिग्री हासिल की। उसके बाद उन्होंने नोएडा में अपने बड़े भाई रोहित जोशी के साथ रहकर GATE परीक्षा की तैयारी शुरू की। भास्कर ने नोएडा में बिना किसी कोचिंग की सहायता लिए सेल्फ स्टडी की और आज उनकी कड़ी मेहनत रंग लाई है।