मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड और उत्तरप्रदेश के बीच अवशेष परिसंपत्तियों एवं दायित्वों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई...
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
Image: Chief Minister Yogi and CM Dhami to hold meeting
देहरादून: उत्तराखंड: मुख्यमंत्री योगी और सीएम धामी करेंगे बैठक, परिसंपत्तियों के बंटवारे के मामलों का होगा समाधान
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के बीच परिसंपत्तियों के बंटवारे को लेकर जो मामले लंबित रह गए हैं, उनके समाधान के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जल्द ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ बैठक करेंगे।
Chief Minister Yogi and CM Dhami to hold meeting
बीते बुधवार को देहरादून सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड और उत्तरप्रदेश के बीच अवशेष परिसंपत्तियों एवं दायित्वों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। मुख्यमंत्री धामी ने बैठक में उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन मामलों में दोनों राज्यों के बीच पिछली बैठक में सहमति बनी थी, उन मामलों में जिन पर कार्रवाई चल रही है, उनके समाधान के लिए उत्तर प्रदेश के अधिकारियों के साथ बैठक कर जल्द से जल्द निपटारा किया जाए।
दो जिलों में वाटर स्पोर्ट्स की अनुमति
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पिछली बैठक के बाद ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार जनपदों में स्थित जलाशयों और नहरों में वाटर स्पोर्ट्स की अनुमति दी जा चुकी है। उत्तर प्रदेश के सिंचाई विभाग ने बिजली बिलों का 57.87 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया है। उत्तर प्रदेश मत्स्य निगम ने उत्तराखंड मत्स्य पालन विकास अभिकरण को 3.98 करोड़ रुपये का भुगतान किया है। उत्तराखंड परिवहन निगम की अवशेष राशि का भुगतान भी हो चुका है। इसके अलावा, वन विकास निगम उत्तराखंड को दी जाने वाली देयताओं का आंशिक भुगतान भी किया जा चुका है। आवास विभाग के तहत आवास विकास परिषद की परिसम्पत्तियों के निपटारे का भी निर्णय लिया गया है।
बैठक में कई उच्च अधिकारी रहे उपस्थित
देहरादून सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन प्रमुख सचिव आर. के सुधांशु, आर मीनाक्षी सुंदरम, सचिव डॉ. नीरज खैरवाल एवं संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि दोनों राज्यों के बीच परिसंपत्तियों के बंटवारे को लेकर जो मामले लंबित रह गए हैं, उनके समाधान के लिए सीएम धामी जल्द ही सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ बैठक करेंगे।