डीएम सविन बंसल ने निर्देश दिए हैं कि क्षेत्र में शेष सड़क मरम्मत का कार्य 3 दिन के भीतर पूरा नहीं किया गया तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
Image: DM Savin Bansal warned to complete work in 3 days
देहरादून: शहर में जगह-जगह सीवर, पेयजल और गैस की पाइपलाइन बिछाने या बिजली की लाइनों को भूमिगत करने के लिए सड़कों पर गड्डे किए गए हैं। बरसात के में इन गड्ढों में पानी भर गया है, और खुदाई के कारण मलबे से नालियां भी बंद हो गई हैं। ऐसे में स्थानीय लोगों को सड़कों पर काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
DM Savin Bansal warned to complete work in 3 days
देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल ने शहर भर में जलभराव की समस्या का त्वरित समाधान करने के लिए क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) को फील्ड में भेजा है और विभिन्न स्थानों पर समस्या का समाधान भी किया गया है। लेकिन इसके बावजूद, बंजारावाला क्षेत्र में सड़क पर सीवर लाइन बिछाने के कार्य के कारण जलभराव की समस्या "ज्यों की त्यों" बनी हुई है। जिस कारण इस क्षेत्र के लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है।
डीएम ने अधिकारियों से किया जवाब तलब
इन दिनों लगातार हो रही भारी बारिश के कारण जलभराव की समस्याएं अधिक बढ़ गई हैं, जिस कारण बंजारावाला के लक्ष्य एन्क्लेव और उसके आस-पास के अन्य क्षेत्रों में सड़क पर जलभराव की शिकायतें प्रतिदिन आ रही हैं। क्यूआरटी को मिली शिकायत के संदर्भ में, डीएम ने इस पर सख्त रुख अपनाते हुए अधिकारियों से इस संदर्भ में जवाब मांगा है। कार्यदाई संस्था यूयूएसडीए ने जानकारी दी कि बंजारावाला के अंतर्गत मुख्य सड़क पर सड़क कार्य पूरा हो चुका है। वहीं आंतरिक सड़कों पर भी 50 प्रतिशत कार्य पूरा हो गया है।
डीएम सविन बंसल के सख्त निर्देश
डीएम सविन बंसल ने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि क्षेत्र में शेष सड़क मरम्मत का कार्य 3 दिन के भीतर पूरा किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि निर्देश का पालन नहीं किया गया तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। डीएम के निर्देशानुसार उप जिलाधिकारी न्याय कुमकुम जोशी ने बंजारावाला क्षेत्र का दौरा किया और डीएम बंसल की चेतावनी की जानकारी सभी अधिकारियों को दी।
सीवर लाइन से जोड़ी गई थी अवैध पाइपलाइन
वहीं, डीएम सविन बंसल को यह जानकारी मिली है कि दून अस्पताल मार्ग पर नाले से एक अवैध पाइपलाइन को सीवर लाइन से जोड़ दिया गया था। जिस कारण नाले का कचरा सीवर लाइन में चला गया और वह चोक हो गई। जब क्यूआरटी ने सीवर लाइन की जांच की, तो वहां से बड़ी संख्या में बोतलें, कचरा, मलबा और अन्य सामग्री बाहर निकली, जिसके बाद सीवर लाइन को फिर से सुचारु लिया गया। अब टीम ने पाइपलाइन को बंद कर दिया है और सीवर लाइन की सफाई कर उसे सामान्य स्थिति में लाया गया है। इससे पहले प्रिंस चौक और बंजारावाला क्षेत्र में भी सीवर लाइन के चोक होने की समस्या को क्यूआरटी के माध्यम से हल किया जा चुका है।