14 घंटों की खोजबीन करने के बाद नदी में पहले एक बच्चे का शव मिला कुछ देर बाद दूसरे बच्चे का भी शव बरामद हुआ। दोनों बच्चों की मौत की खबर ने पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैला दी है। दोनों बच्चों के परिवारों में कोहराम मचा गया है।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
Image: 15 year old students died while bathing in river
लालकुआं: लालकुआं कोतवाली क्षेत्र में गौला नदी में नहाने के डूबने से 15 साल के दो छात्रों की मौत हो गई। पुलिस और गोताखोरों की टीम ने करीब 14 घंटे के बाद दोनों छात्रों के शवों को नदी से बरामद किया।
15 year old students died while bathing in river
जानकारी के अनुसार, बीते मंगलवार को लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के मोटाहल्दू में स्थित बकुलिया गांव के निवासी 15 वर्षीय अंकित भौर्याल और 15 वर्षीय कृष दानू गौला नदी में नहाने गए थे। देर शाम तक जब दोनों बच्चे वापस नहीं आए तो उनके परिवार वालों को चिंता होने लगी। इसके बाद आसपास के ग्रामीणों ने मिलकर उनकी खोज शुरू की। पूरी रात खोजने के बावजूद बच्चे कहीं नहीं मिले। इसके बाद आज बुधवार सुबह उनकी तलाश करते हुए गौला नदी के किनारे दोनों बच्चों के कपड़े मिले, जिससे बच्चों के नदी में डूबने की आशंका उत्पन्न हुई। इसके बाद गांव के गोताखोरों को बुलाकर नदी में बच्चों की तलाश शुरू की गई। गोताखोरों की घंटों की खोजबीन करने के बाद नदी में पहले एक बच्चे का शव मिला कुछ देर बाद दूसरे बच्चे का भी शव बरामद हुआ। दोनों बच्चों की मौत की खबर ने पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। दोनों बच्चों के परिवारों में कोहराम मचा गया है।
कक्षा 9वीं और 10वीं के छात्र थे मृतक बच्चे
ग्रामीणों ने बताया कि मृतक अंकित 9वीं कक्षा और कृष 10वीं कक्षा का छात्र था। ये दोनों ही मोटाहल्दू के एक निजी विद्यालय में पढ़ते थे। स्थानीय लोगों के अनुसार घटनास्थल पर खनन सीजन में नदी से खनन होता है और खनन के कारण नदी की अधिक गहराई बढ़ जाती है। ऐसे में लोग अंदाज लगा रहे हैं कि एक बच्चे के डूबने के बाद दूसरे बच्चे ने उसको बचाने की कोशिश की होगी और दोनों ही नदी में डूब गए। फिलहाल पुलिस टीम इस पूरे मामले की जांच कर रही है।
बरसात के समय नदी नालों से दूर रहें
एडीएम नैनीताल शैलेंद्र सिंह नेगी ने जानकारी दी कि दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। राजस्व विभाग और पुलिस की टीम इस पूरे मामले की जांच कर रही है। प्रशासन द्वारा लोगों से बार-बार अनुरोध किया जा रहा है कि बरसात के समय नदी नालों के किनारे न जाएं। इसके बावजूद भी लोग अपनी जान को खतरे में डालकर नदी में नहा रहे हैं। इन दिनों भारी बारिश के कारण नदियां नाले उफान पर हैं, ऐसे में नदियों नालों के आसपास जाने से जितना हो सके बचें।