उत्तराखंड: सीमा पर देश की सुरक्षा में तैनात है बेटा, गांव में बुजुर्ग पिता की चाकू से गोदकर हत्या

बुजुर्ग के शरीर पर कई स्थानों पर कटे-फटे निशान पाए गए और उनकी पीठ पर चाकू के गहरे घाव थे, साथ ही उनका एक हाथ भी काटा गया था..
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
Father of BSF Soldier: BSF Soldier father murdered
Image: BSF Soldier father murdered

रुड़की: रुड़की सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, यहां एक वृद्ध की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई है। पुलिस ने हत्या का कारण गांव के एक व्यक्ति के साथ पुरानी दुश्मनी बताई गई है। पुलिस ने बुजुर्ग जे शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

BSF Soldier's father murdered

जानकारी के अनुसार, रुड़की सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के टोडा कल्याणपुर गांव में 60 वर्षीय कंवरपाल लगभग 3 घंटे से लापता थे। जब परिजन उन्हें खोजने के लिए गांव में निकले, तो इस दौरान गांव में एक मंदिर के निकट उनका खून से लथपथ शव पड़ा मिला। कंवरपाल के शरीर पर चाकुओं से वार कर उनकी निर्मम हत्या की गई थी। बुजुर्ग के शरीर पर कई स्थानों पर कटे-फटे निशान पाए गए और उनकी पीठ पर चाकू के गहरे घाव थे, साथ ही उनका एक हाथ भी काटा गया था।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

इस घटना के बाद मृतक कंवरपाल के परिजनों पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही रुड़की के सीओ नरेंद्र पंत पुलिस टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम द्वारा फॉरेंसिक टीम को भी जांच के लिए मौके पर बुलाया गया। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर वहां से साक्ष्य इकट्ठा किए। पुलिस ने परिजनों और आस-पास के लोगों से प्रारंभिक पूछताछ की। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रुड़की के सिविल अस्पताल भेज दिया।

विशेष पुलिस टीम करेगी मामले की जांच

एसपी हरिद्वार देहात शेखर चंद्र सुयाल ने जानकारी दी है कि टोडा कल्याणपुर गांव में 60 वर्षीय कंवरपाल का शव बरामद हुआ है। मृतक कंवरपाल का बेटा बीएसएफ में तैनात है। बुजुर्ग का शव टोडा कल्याणपुर गांव में मंदिर के निकट पाया गया है। उनकी हत्या की गई है, फॉरेंसिक टीम को घटना स्थल पर जांच के लिए बुलाया गया है। परिजनों से पूछताछ में हत्या का कारण पुरानी रंजिश बताया जा रहा है। इस मामले की जांच के लिए विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया है। उन्होंने बताया कि हत्या के आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर दिया जाएगा।