MSC पाठ्यक्रमों में PCM विषयों में प्रवेश की सुविधा उपलब्ध है। वहीं एमटेक में सभी प्रमुख इंजीनियरिंग विभागों के अंतर्गत स्व-प्रायोजित सीटों पर नामांकन किया जा रहा है।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
Image: Direct entry process started in NIT Uttarakhand
श्रीनगर गढ़वाल: एनआईटी उत्तराखंड ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए MSc और MTech पाठ्यक्रमों में डायरेक्ट एंट्री के तहत प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। NIT उत्तराखंड की यह पहल उन छात्रों के लिए एक सुनहरा अवसर है जो गुणवत्ता युक्त तकनीकी शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं। लेकिन प्रवेश परीक्षाओं या काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग नहीं ले सके थे।
Direct entry process started in NIT Uttarakhand
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान(NIT) उत्तराखंड की अधिष्ठाता (शैक्षणिक) डॉ. जाग्रति सहरिया ने जानकारी दी कि MSC पाठ्यक्रमों में PCM विषयों में प्रवेश की सुविधा उपलब्ध है। वहीं एमटेक में सभी प्रमुख इंजीनियरिंग विभागों के अंतर्गत स्व-प्रायोजित सीटों पर नामांकन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में CCMN/CCMT की केंद्रीयकृत काउंसलिंग के साथ-साथ अब डायरेक्ट एंट्री के माध्यम से भी पात्र छात्रों को प्रवेश का अवसर दिया जा रहा है। CCMN/CCMT के राष्ट्रीय स्पॉट राउंड (NSR) के बाद शेष बची हुई सीटों को भरने के लिए यह प्रक्रिया शुरू की गई है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि ऐसे अभ्यर्थी जिनके पास JAM-2025, CUET या GATE स्कोर कार्ड नहीं है, वे भी प्रवेश के लिए पात्र माने जाएंगे, बशर्ते वे अभ्यर्थी अन्य न्यूनतम योग्यता मानदंडों को पूरा करते हों।
ये है आवेदन की अंतिम तिथि
MSc और MTech पाठ्यक्रमों में डायरेक्ट एंट्री के तहत प्रवेश पाने के लिए इच्छुक अभ्यर्थी संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट https://nituk.ac.in/ के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 4 अगस्त 2025 निर्धारित की गई है। पात्र अभ्यर्थियों की सूची 5 अगस्त 2025 को संस्थान की वेबसाइट पर प्रकाशित की जाएगी। उसके बाद 8 अगस्त 2025 को लिखित प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को 12 से 14 अगस्त 2025 के बीच संस्थान में रिपोर्ट करना होगा।
आधिकारिक वेबसाइट पर मिलेगी विस्तृत जानकारी
प्रवेश के लिए इच्छुक अभ्यर्थी प्रवेश से संबंधित विस्तृत जानकारी एनआईटी उत्तराखंड की आधिकारिक वेबसाइट https://nituk.ac.in/ पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं। NIT उत्तराखंड की यह पहल उन छात्रों के लिए एक सुनहरा अवसर है जो विद्यार्थी किसी कारणवश CCMN/CCMT-2025 की काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग नहीं ले सके या जिनके पास JAM, CUET या GATE स्कोर कार्ड नहीं है।