BCA II वर्ष की छात्रा यूनिवर्सिटी के पास ही किराए पर कमरा लेकर रहती थी, आज बुधवार को छात्रा का संदिग्ध परिस्थितियों में शव बरामद हुआ है...
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
Image: BCA II year student dies in Nainital
नैनीताल: भीमताल के एक निजी विश्वविद्यालय की एक छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। आज सुबह उसका शव किराए के कमरे से मिला, सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है।
BCA II year student dies in Nainital
जानकारी के अनुसार, उत्तरप्रदेश के लखनऊ की एक युवती नैनीताल जिले के भीमताल के प्राइवेट यूनिवर्सिटी से बीसीए द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रही थी। छात्रा भीमताल में अपनी यूनिवर्सिटी के पास ही किराए पर कमरा लेकर रहती थी। आज बुधवार को छात्रा काफी देर तक अपने कमरे से बाहर नहीं निकली। जिसके बाद आसपास के अन्य किराएदार छात्राओं ने उसके दरवाजे के बाहर से आवाज लगाई। कई बार आवाज देने के बावजूद भी कमरे अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने कमरे का दरवाजा तोड़ दिया, दरवाजा तोड़कर अंदर में देखा तो वहां छात्रा बेसुद सी पड़ी थी। जिसके बाद घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना दी।
पुलिस ने की मामले की जांच शुरू
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची, और छात्रा के शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने मौके से छात्रा का मोबाइल फोन और अन्य सामान को कब्जे में लेकर कमरे को सील कर दिया है। पुलिस मौके से मिले सभी साक्ष्य फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिए हैं। पुलिस टीम इस मामले की आत्महत्या और हत्या दोनों एंगल से जांच कर रही है।
प्रथमदृष्टया आत्महत्या का मामला
भीमताल के एसओ प्रमोद शाह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पहली नजर में यह मामला आत्महत्या का लग रहा है। लेकिन छात्रा की मौत का असली कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। पुलिस ने विश्वविद्यालय प्रशासन और छात्रा के परिवार को सूचित कर दिया है। पुलिस परिजनों के भवाली पहुंचने का इंतजार कर रही है। जिसके बाद छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। पुलिस इस मामले से संबंधित हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।