उत्तराखंड सरकार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 4 आईएएस सहित 11 अधिकारियों के तबादले.. पढ़िए

उत्तराखंड में चार IAS, दो पीसीएस और पांच सचिवालय सेवा के अधिकारियों के तबादले किए गए हैं......
Advertisement जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स

प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails

Example Ads Media
11 officers transferred: 11 officers including 4 IAS transferred in Uttarakhand
Image: 11 officers including 4 IAS transferred in Uttarakhand

देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। उत्तराखंड में चार IAS, दो पीसीएस और पांच सचिवालय सेवा के अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। शासन की ओर से अधिकारियों के तबादलों का आदेश जारी कर दिया गया है।

11 officers including 4 IAS transferred in Uttarakhand

आज रविवार को उत्तराखंड सरकार ने IAS, PCS और सचिवालय सेवा के कुल 11 अधिकारियों का स्थानांतरण किया है। यह प्रशासनिक परिवर्तन शासन की कार्यशैली को और अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने की दिशा में एक और कदम माना जा रहा है।

अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

  1. IAS अधिकारी रंजना राजगुरु से बाल विकास विभाग की जिम्मेदारी वापस ले ली गई है। उनके स्थान पर नए अधिकारी की तैनाती की जाएगी।
  2. IAS अहमद इकबाल अपर सचिव ऊर्जा के पद पर कार्यरत थे, उन्हें अब आवास विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
  3. IAS अनुराधा पाल को अब आबकारी विभाग में अपर सचिव की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। वे पहले से ही आयुक्त के पद पर कार्यरत हैं।
  4. IAS नरेंद्र सिंह भंडारी को अब अपर सचिव कौशल विकास विभाग की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है, जिससे विभागीय तालमेल बेहतर हो सके।
  5. PCS बी एल राणा को अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी, पर्यटन विकास परिषद की जिम्मेदारी वापस ले ली गई है, और उन्हें निदेशक ICDS और निदेशक महिला कल्याण की जिम्मेदारी दी गई है।
  6. PCS नरेंद्र सिंह को अपर आयुक्त आबकारी के साथ अब कुलसचिव, आयुर्वेद विश्वविद्यालय, हर्रावाला का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है।
  7. सचिवालय सेवा अधिकारी लक्ष्मण सिंह को अपर सचिव औद्योगिक विकास (खनन) विभाग, राज्य संपति विभाग, राज्य संपति अधिकारी के साथ अब अपर सचिव बाल विकास विभाग, महिला कल्याण की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।
  8. सचिवालय सेवा अधिकारी कविन्द्र सिंह को अपर सचिव-सचिवालय प्रशासन विभाग के साथ अपर सचिव संस्कृति शिक्षा विभाग की भी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
  9. सचिवालय सेवा अधिकारी संतोष बडोनी को अपर सचिव पशुपालन, मत्स्य विभाग के साथ अपर सचिव शहरी विकास विभाग की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।
  10. सचिवालय सेवा अधिकारी लाल सिंह नागरकोटी को अपर सचिव- कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग, जनगणना की जिम्मेदारी दी गई है।