उत्तराखंड: कल इन 3 जिलों में बंद रहेंगे स्कूल, मौसम विभाग के अलर्ट के बाद प्रशासन के आदेश

मौसम विभाग के अनुसार कल सोमवार को उत्तराखंड के अधिकांश जिलों में भारी बारिश से अत्यंत भारी बारिश होने की संभावना है। जिसके चलते प्रदेश के 3 जिलों में कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित कर दिया है।
Advertisement हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम

पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।

Example Ads Media
Heavy Rain Alert: Heavy rain alert schools closed in 3 districts on 4 August
Image: Heavy rain alert schools closed in 3 districts on 4 August

नैनीताल: उत्तराखंड के कुछ जिलों में कल यानि सोमवार को भारी से भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ जिलों में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट और कुछ जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं दो जिलों में भारी बारिश अलर्ट के चलते सोमवार को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है।

Heavy rain alert, schools closed in 3 districts on 4 August

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने सोमवार 4 अगस्त 2025 को उत्तराखंड के कई जिलों में भारी से अत्यंत भारी बारिश की संभावना जताई है। जिसको लेकर प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में रेड "अलर्ट" जारी किया गया है। मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट को देखते हुए नैनीताल, बागेश्वर और चंपावत जिले में जिला प्रशासन ने कल 4 अगस्त को कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित कर दिया है।

DM वंदना ने दिए अधिकारियों को निर्देश

नैनीताल जिलाधिकारी वंदना ने बताया कि संभावित आपदा जोखिमों जैसे भूस्खलन, सड़क अवरोध, जलभराव, और नदी-नालों में तेज बहाव को ध्यान में रखते हुए जिले के सभी सरकारी, गैर-सरकारी और निजी विद्यालय (कक्षा 1 से 12 तक) तथा सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में 4 अगस्त 2025 (सोमवार) को एक दिवसीय अवकाश रहेगा। उन्होंने संबंधित शैक्षणिक और प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे आवश्यकता अनुसार अपने-अपने कार्यालयों में उपस्थित रहें और आपदा की स्थिति में समन्वय बनाए रखें। किसी भी प्रकार की आपदा की घटना होने पर आपदा नियंत्रण कक्ष के दूरभाष संख्या 05942-231178 और 231179 या टॉल फ्री नंबर 1077 पर सूचित करें।