मौसम विभाग ने आज 4 अगस्त को उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है।
Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
Image: Uttarakhand Weather Update 4 August 2025
देहरादून: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार आज भी उत्तराखंड के कई जिलों भारी बारिश का कहर देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश के कुछ जिलों में ऑरेंज अलर्ट और कुछ जिलों में येलो जारी किया है। वहीं जिलों के जिला प्रशासन ने पूरे जनपद के सभी स्कूलों और आँगनबाड़ियों में आज अवकाश घोषित किया है।
Uttarakhand Weather Update 4 August 2025
उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। बीते रविवार को भी प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश हुई, जिसका सिलसिला अब तक जारी है। पर्वतीय क्षेत्रों में बीते शुक्रवार शाम से शुरू हुई बारिश के कारण नदियां, गदेरे, नाले आदि उफान पर हैं। नदियों का जलस्तर बढ़ने और भारी बारिश के कारण प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो रही है। पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन के मामले भी बढ़ते ही जा रहे हैं, भूस्खलन के कारण चारधाम यात्रा पर भी बार-बार रोक लगाई जा रही है। पर्वतीय जिलों में स्थानीय प्रशासन द्वारा पर्यटकों और स्थानीय लोगों से बार-बार ऐसे में मौसम में सावधान रहने की अपील की जा रही है। वहीं मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश के कई जिलों बारिश की संभावना को लेकर अलर्ट जारी किया है।
मौसम का पूर्वानुमान
देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज सोमवार 4 अगस्त को उत्तराखंड के तीन जिलों में भारी से अत्यंत भारी बारिश की संभावना है। आज प्रदेश के नैनीताल, चंपावत और बागेश्वर जिलों में भारी से अत्यंत भारी बारिश की संभावना है। जिस कारण मौसम विभाग ने इन तीनों जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, इन तीनों जिलों के सभी आंगनबाड़ियों और स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है । इनके अलावा प्रदेश के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, देहरादून, पौड़ी, टिहरी, हरिद्वार, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और ऊधमसिंहनगर जिलों में कुछ-कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज और तेज बिजली चमकने के संभावना को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।