Heavy Rain Alert: उत्तराखंड के आठ जिलों में अगले तीन घंटे भारी बारिश की चेतावनी, सावधान रहें

मौसम विभाग से जारी सूचना के मुताबिक अगले तीन से चार घंटे उत्तराखंड के आठ जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। उत्तराखंड मौसम विभाग ने खराब मौसम के चलते लोगों से सावधान और सचेत रहने की अपील की है।
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
Uttarakhand Weather: Heavy rain alert in 8 districts of Uttarakhand
Image: Heavy rain alert in 8 districts of Uttarakhand

रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड के आठ जिलों में खराब मौसम को देखते हुए प्रशासन ने चेतावनी जारी की है। उत्तराखंड के आठ जिलों में अगले तीन से चार घंटे भारी बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। आम-जन से सावधान रहने की अपील की गई है..

Heavy rain alert in 8 districts of Uttarakhand

मौसम विभाग से जारी सूचना के मुताबिक अगले तीन से चार घंटे उत्तराखंड के आठ जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। उत्तराखंड मौसम विभाग ने खराब मौसम के चलते लोगों से सावधान और सचेत रहने की अपील की है। अगले 3-4 घंटों में देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, अल्मोड़ा, चमोली, पौड़ी, हरिद्वार में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना को लेकर सरकार ने मेसेज फ़्लैश किया है। आपदा की मार झेल रहे उत्तराखंड में भारी बारिश रुकने का नाम नहीं ले रही। राज्य समीक्षा की भी आप सभी लोगों से दरखास्त है यदि जरूरी ना हो तो इस समय यात्रा पर ना निकलें, यदि बाहर हैं तो सावधान रहें सुरक्षित रहें।