Uttarakhand Weather Update: आज इन 7 जिलों में भारी बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, आज शनिवार को उत्तराखंड के सात जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है.....
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Update: Uttarakhand Weather Update 9 July 2025
Image: Uttarakhand Weather Update 9 July 2025

देहरादून: मौसम विभाग के अनुसार आज भी उत्तराखंड में भारी बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश के सात जिलों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

Uttarakhand Weather Update 9 July 2025

उत्तराखंड में भारी बारिश का दौर रुकने का नाम नहीं ले रहा है, इसके कारण भूस्खलन, जलभराव के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। बीते शुक्रवार शाम को भी मौसम ने अचानक करवट ली और भारी बारिश शुरू हुई। उत्तरकाशी आपदा के बाद प्रदेश भर में लोग मौसम की ऐसी स्थिति को देखकर डर रहे हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन के कारण कई सड़कें अवरुद्ध हैं, जिससे स्थानीय लोगों को कई समस्याओं को झेलना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने आज शनिवार को भी उत्तराखंड के 7 जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।

मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार, आज 9 जुलाई शनिवार को उत्तराखंड के सात जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। आज प्रदेश के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, देहरादून, पौड़ी, हरिद्वार और नैनीताल जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं प्रदेश के बाकी जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने प्रदेश के सभी जिलों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमने की संभावना जताई है।