Uttarakhand Weather Update: आज इन 4 जिलों में बहुत भारी बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने आज उत्तराखंड के 4 जिलों में बहुत भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.....
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Update: Uttarakhand Weather Update 10 August 2025
Image: Uttarakhand Weather Update 10 August 2025

देहरादून: उत्तराखंड में पर्वतीय से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक मूसलधार बारिश का दौर रुकने का नाम नहीं ले रहा है। भारी बारिश के कारण भूस्खलन के कारण सड़कें बाधित और जलभराव जैसी कई समस्याओं ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश के चार जिलों में बहुत भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Uttarakhand Weather Update 10 August 2025

उत्तराखंड में मानसून के आने के बाद से भारी बारिश का दौर लगातार जारी है, बारिश के कारण आने वाली आपदाओं ने हर जगह जन-जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। ऐसे मौसम में राज्य के पर्वतीय इलाकों में भूस्खलन की घटनाओं के चलते कई सड़कें बाधित हो रही हैं। मौसम विभाग ने प्रदेश के पहाड़ी मार्गों पर यात्रा करने वालों को अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है। वहीं प्रदेश के मैदानी इलाकों में भारी बारिश के कारण जल भराव की समस्याएं उत्पन्न हो रही है। मौसम विभाग द्वारा लगातार भारी बारिश की चेतावनी जारी की जा रही है। मौसम विभाग के अलर्ट ले चलते प्रशासन ने पर्यटकों और आम जनता को सलाह दी है कि वे मौसम विभाग की चेतावनियों का ध्यान रखें और सुरक्षित स्थानों पर रहें। मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश के 4 जिलों में बहुत भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार आज रविवार 10 जुलाई को उत्तराखंड के चार जिलों बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने चमोली, देहरादून, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में बहुत भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन चारों जिलों में 64.5-115.5MM बारिश होने की संभावना है। वहीं प्रदेश के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत और ऊधम सिंह नगर जिलों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने संवेदनशील इलाकों में हल्के भस्खलन और चट्टान थगरने के कारण सड़क/ राजमागों मे अवरुद्ध हो सकते हैं। वहीं प्रदेश के मैदानी इलाकों में जलभराव और बिजली गिरने की समस्या उत्पन्न हो सकती है। ऐसे मौसम में विभाग ने सावधान रहने की चेतावनी जारी की है।