Uttarakhand Weather Update: आज भी प्रदेशभर में सताएगी भारी बारिश, इस एक जिले में विशेष अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने आज उत्तराखंड के एक जिले में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट और चार जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है....
Advertisement केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Update: Uttarakhand Weather Update 11 August 2025
Image: Uttarakhand Weather Update 11 August 2025

देहरादून: उत्तराखंड के सभी जिलों में आज भी भारी बारिश का दौर जारी है। बीते शनिवार शाम से शुरू हुई बारिश का दौर आज भी जारी है, रविवार को भी कई क्षेत्रों में दिन भर बारिश होती रही। मौसम विभाग ने आज भी इस एक जिले में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है।

Uttarakhand Weather Update 11 August 2025

उत्तराखंड में इन दिनों लगातार हो रही भारी बारिश के कारण जन-जीवन अस्त व्यक्त हो गया है। मौसम विभाग द्वारा लगभग हर दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी किया जा रहा है। प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों भारी बारिश के कारण भूस्खलन के मामले बढ़ रहे हैं। वहीं मैदानी जिलों में भारी बारिश के कारण जलभराव और उफानी नदियों नालों से लोग परेशान हैं। बीते शनिवार दोपहर बाद से शुरू हुई बारिश का दौर आज भी जारी है, आज यानि सोमवार को भी सुबह से कई जिलों में भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आज एक जिले में ऑरेंज अलर्ट और चार जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार आज सोमवार 11 अगस्त को उत्तराखंड के सभी जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के बागेश्वर जिले में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई है। जिसके लिए बागेश्वर जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं देहरादून, टिहरी, पौड़ी और नैनीताल जिलों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इनके अलावा प्रदेश के बाकी जिलों में भी गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने के साथ तेज बारिश होने की संभावना है।