मौसम विभाग ने आज भी उत्तराखंड के सभी जिलों में भारी से भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
Image: Uttarakhand Weather Update 14 August 2025
देहरादून: उत्तराखंड में मानसून के आने के बाद से भारी बारिश का दौर लगातार जारी है, बारिश ने हर जगह जन-जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। मौसम विभाग ने आज भी उत्तराखंड के सभी जिलों में भारी से भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
Uttarakhand Weather Update 14 August 2025
उत्तराखंड में इस बार मानसूनी बारिश का दौर रुकने का नाम नहीं ले रहा है। भारी बारिश के कारण भूस्खलन के कारण सड़कें बाधित और जलभराव जैसी कई समस्याओं ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। उत्तराखंड के कई जिलों में बीते बुधवार की रात से लगातार बारिश हो रही है. प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार वर्षा के कारण 22 सड़कें मलबा गिरने से बंद हो गई हैं। कई स्थानों पर पेड़ भी गिर गए हैं। नैनीताल में भी बीती रात से लगातार बारिश हो रही है, झील से पानी की निकासी भी जारी है। प्रदेश में भारी बारिश और भूस्खलन की घटनाओं का असर पर्यटन पर भी पड़ा है। ट्रेकिंग रूट्स बंद हैं, होटल बुकिंग्स में कमी आई है और पर्यटक अपनी यात्रा टाल रहे हैं।
मौसम का पूर्वानुमान
मौसम विभाग की अनुसार आज गुरुवार 14 अगस्त को उत्तराखंड के सभी जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. मौसम ने आज प्रदेश के सभी जिलों में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. प्रदेशभर में भारी बारिश के साथ तेज़ गरज-चमक और आकशीय बिजली गिरने की भी संभावना है. मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट को देखते हुए चमोली, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, हरिद्वार, नैनीताल और उधम सिंह नगर जिलों में आज सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया गया है।