Uttarakhand Weather: आज इन 3 जिलों में बहुत भारी बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

IMD ने चेतावनी दी है कि राज्य में आज कई जगहों पर तेज हवाओं, बिजली की चमक और भारी बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन और नदियों-नालों के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी की संभावना है, वहीं मैदानी क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बन स
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Update: Uttarakhand Weather Update 16 August 2025
Image: Uttarakhand Weather Update 16 August 2025

देहरादून: उत्तराखंड में आज भी ज्यादातर जिलों में बारिश की तेज बौछारें देखने को मिल सकती हैं। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के तीन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Uttarakhand Weather Update 16 August 2025

उत्तराखंड में भारी बारिश का दौर लगातार जारी है, बीते शुक्रवार को भी प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश हुई। भारी बारिश के कारण पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन और मैदानी क्षेत्रों में जलभराव की समस्याएं लगातार हो रही हैं। बीते शुक्रवार को देहरादून और आसपास के इलाकों में दिनभर धूप खिली रही, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिली। हालांकि शाम होते-होते आसमान में बादल छा गए और हल्की बौछारें भी पड़ीं। ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। पहाड़ी जिलों में यात्रा करने से पहले मौसम की ताजा जानकारी लेना जरूरी है। साथ ही नदी-नालों के किनारे जाने से बचें और बिजली गिरने के समय खुले मैदानों में खड़े न हों।

मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार, आज शनिवार 16 अगस्त को पूरे उत्तराखंड में बारिश की संभावना है। आज प्रदेश के देहरादून, बागेश्वर और नैनीताल में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़, चंपावत और पौड़ी के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, जहां तेज गर्जना और बिजली गिरने के साथ मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। आईएमडी ने चेतावनी दी है कि राज्य में आज कई जगहों पर तेज हवाओं, बिजली की चमक और भारी बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। ऐसे में पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन और नदियों-नालों के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी की संभावना है, जबकि मैदानी इलाकों में जलभराव की स्थिति बन सकती है।