हरिद्वार के रुड़की की निवासी एक नाबालिग लड़की ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर 17 वर्षीय प्रेमी की हत्या कर दी.....
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
Image: 17 year old boy murdered due to love affair
रुड़की: हरिद्वार पुलिस ने 17 वर्षीय किशोर के हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। इस मामले में मृतक की नाबालिग प्रेमिका के साथ दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि हत्या का मुख्य आरोपी प्रेमिका का दोस्त फरार है। पुलिस ने किशोर का शव गंगनहर से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
17 year old boy murdered due to love affair
जानकारी के अनुसार बीते 13 अगस्त को रुड़की निवासी एक व्यक्ति ने गंगनहर कोतवाली में अपने 17 वर्षीय बेटे की गुमशुदगी दर्ज कराई। उन्होंने अपनी तहरीर में बताया कि उनका बेटा 10 अगस्त रात 8 बजे घर से बाइक लेकर निकला था, जिसके बाद से वो अब तक वापस नहीं लौटा और उसका मोबाइल भी बंद आ रहा है। जिसके बाद पुलिस पिता द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।
नाबालिग प्रेमिका ने किया मामले का खुलासा
पुलिस द्वारा की गई जांच में पता लगा कि गुमुशुदा किशोर का रुड़की की एक लड़की के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसके बाद पुलिस ने नाबालिग प्रेमिका से हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो उसने पूरा घटनाक्रम बता दिया। किशोरी ने बताया कि वो किशोर (गुमशुदा) से शादी करना चाहती थी, लेकिन दोनों के नाबालिग होने के कारण परिवार ने शादी से मना कर दिया था। हालांकि शादी की बात को लेकर किशोर ने उससे से दूरी बनाना शुरू कर दिया था। लेकिन वो किशोरी के साथ दोस्ती के दौरान कई बार संबंध भी बना चुका था। किशोरी ने बताया इस बीच उसकी बातचीत गाजियाबाद निवासी एक अन्य युवक राजा शर्मा उर्फ सुखविंदर से शुरू हो गई।
गला दबाकर की गई किशोर की हत्या
राजा शर्मा को जब किशोर के बारे में पता लगा, तो उसने किशोर को फोन कर प्रेमिका से दूर रहने की चेतावनी दी। इस बीच युवती ने राजा को बताया कि किशोर उस पर लगातार संबंध बनाने का दबाव डाल रहा है। इसके बाद राजा ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर किशोर की हत्या की साज़िश रची। राजा के प्लान के अनुसार, 10 अगस्त को किशोरी ने प्रेमी को फोन कर मोदीनगर स्थित मौसी के घर छोड़ने के लिए बुलाया। किशोर उसे बाइक से लेकर मोदीनगर पहुंचा। वहां पहले से तय जगह पर राजा शर्मा अपने दो साथियों के साथ स्कूटी पर मिला और उसने खुद को लड़की की मौसी का पड़ोसी बताया। इसके बाद वो किशोर को मेरठ के पास छोटा हरिद्वार क्षेत्र की नहर पटरी पर ले गया। जहां रात करीब 1 बजे राजा और उसके साथियों ने गला दबाकर किशोर की हत्या कर दी। शव गंगनहर में फेंकने के बाद आरोपी उसकी बाइक लेकर फरार हो गए।
मुख्य आरोपी राजा फरार
किशोरी से पूछताछ के बाद जब पुलिस ने आरोपी राजा शर्मा की खोज शुरू की, तो पता चला कि वो हत्या के बाद अपने एक दोस्त के साथ मुंबई चला गया है। लेकिन पुलिस ने राजा के साथ हत्याकांड में शामिल आरोपी मोहसीन और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी राजा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम को मुंबई भेजा गया है। वहीं, बीते 15 अगस्त को किशोरी और आरोपी मोहसीन की निशानदेही पर पुलिस ने लड़के के शव को देहरा झाल थाना धौलाना जनपद हापुड़ उत्तर प्रदेश से बरामद किया। जिसके बाद थाना धौलाना में मृतक के शव को पंचायतनामा भरकर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।