उत्तराखंड: गैरसैंण में विधानसभा सत्र आज से शुरू, धारा 163 लागू.. साढ़े आठ सौ पुलिसकर्मी तैनात

चमोली जिले के भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में आज मंगलवार से विधानसभा सत्र शुरू हो रहा है। विधानसभा सत्र को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए यहां बीते सोमवार से धारा 163 लागू कर दी गई है।
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
Assembly Session in Gairsain: Assembly session begins in Gairsain Chamoli
Image: Assembly session begins in Gairsain Chamoli

चमोली: भराड़ीसैंण में आज मंगलवार से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र के दौरान प्रशासन ने धारा 163 लागू कर दी है। यह आदेश 22 अगस्त शाम 5 बजे तक प्रभावी रहेगा। प्रशासन का कहना है कि इस कदम का उद्देश्य सत्र को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संचालित करना है।

Assembly session begins in Gairsain, Chamoli

चमोली जिले के भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में आज मंगलवार से विधानसभा सत्र शुरू हो रहा है। तीन दिनों तक चलने वाले इस विधानसभा सत्र को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए यहां बीते सोमवार से धारा 163 लागू कर दी गई है। उपजिलाधिकारी/परगना मजिस्ट्रेट सोहन सिंह रांगड़ द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सत्र के दौरान विधानसभा परिसर और आसपास के क्षेत्र में धरना-प्रदर्शन, जुलूस, नारेबाजी, बगैर अनुमति सभा, लाउडस्पीकर का उपयोग, हथियार लाना, उत्तेजक भाषण देना, पोस्टर-बैनर लगाना और सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाना सख्त वर्जित रहेगा। आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 223 के तहत कार्रवाई की जाएगी।

साढ़े आठ सौ पुलिसकर्मी तैनात

भराड़ीसैंण में विधानसभा सत्र के लिए पुख्ता सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। इसके लिए बीते सोमवार को चमोली के डीएम और एसपी ने विधानसभा भवन में पुलिस ब्रीफिंग की। इस दौरान सभी कर्मियों को सुरक्षा व्यवस्था को सख्त करने के निर्देश दिए गए हैं। सत्र में इस बार4 एडिशनल एसपी, 12 सीओ, 25 इंस्पेक्टर और 804 से अधिक पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं। इसके अलावा कर्णप्रयाग से दिवालीखाल की ओर जंगलचट्टी और गैरसैंण से दिवालीखाल की ओर दुग्तमा में सुरक्षा के मद्देनज़र बैरिकेड लगाए गए हैं, और विधानसभा मार्ग पर दिवालीखाल में भी बैरिकेडिंग की गई है। प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी के लिए मालसी और मेहलचौंरी में अस्थायी जेल भी बनाई है।

12 डॉक्टर और 8 एंबुलेंस देंगी 24 घंटे सेवा

विधानसभा सत्र के दौरान भराड़ीसैंण में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को भी मजबूत किया गया है। इस दौरान यहां 12 से अधिक डॉक्टर (ऑर्थो, फिजीशियन, सर्जन समेत विशेषज्ञ) तैनात रहेंगे। साथ ही 8 एंबुलेंस 24 घंटे सेवाएं देंगी। विधानसभा प्रवेश द्वार पर मेडिकल रिलीफ पोस्ट और अस्थायी अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टर व पैरामेडिकल स्टाफ मौजूद रहेगा।

कांग्रेस करेगी विधानसभा सत्र का घेराव

वहीं कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष दान सिंह नेगी ने बताया कि आगामी 20 अगस्त को नगर पंचायत अध्यक्ष मोहन भंडारी के नेतृत्व में यहां रामलीला मैदान में विशाल रैली आयोजित की जाएगी। जिसमें गैरसैंण क्षेत्र की शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़कों की बदहाली सहित स्थायी राजधानी की मांग को लेकर विधानसभा घेराव किया जाएगा। इसके अलावा पूर्व अनशनकारी भुवन कठायत ने भी सत्र के तीनों दिन रामलीला मैदान में धरना-प्रदर्शन करने की घोषणा की है।