Uttarakhand Weather Update: आज इन 11 जिलों में बारिश के आसार, आकाशीय बिजली चमकने का अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने आज भी उत्तराखंड के 11 जिलों में गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने और बारिश होने की संभावना व्यक्त की है।
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Update: Uttarakhand Weather Update 20 August 2025
Image: Uttarakhand Weather Update 20 August 2025

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम इन दिनों लगातार करवट ले रहा है, कभी तेज धूप, कभी बादल तो कभी तेज बारिश का दौर लगातार जारी है। मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश के 11 जिलों में बारिश होने की संभावना व्यक्त की है।

Uttarakhand Weather Update 20 August 2025

उत्तराखंड में इन दिनों मौसम का मिजाज किसी पहेली से कम नहीं लग रहा। कभी चटख धूप निकल आती है, तो कभी अचानक बादल घिर आते हैं और देखते ही देखते मूसलाधार बारिश शुरू हो जाती है। बीते मंगलवार को भी कई जिलों में सुबह आसमान साफ था धूप खिली रही, वहीं दोपहर बाद अचानक बादल छा गए और शाम को तेज बारिश हुई। देहरादून और आसपास के इलाके में भी मंगलवार को दिन भर यही नजारा रहा। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस बार मानसून में असामान्य उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। कभी नमी से भरी हवाएं अचानक सक्रिय हो जाती हैं, तो कभी मौसम एक ही दिन में कई रंग दिखा देता है।

मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार यानि आज 20 अगस्त को उत्तराखंड के 11 जिलों में बारिश होने की संभावना है। जिनमें से सात जिलों देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और बागेश्वर नैनीताल और पिथौरागढ़ में गरज-चमक के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं टिहरी, पौड़ी, अल्मोड़ा और चम्पावत जिलों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश हो सकती है। इसके अलावा मौसम विभाग के प्रदेश के दो जिलों हरिद्वार और उधम सिंह नगर में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग की चेतावनी

ऐसे मौसम में मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बारिश के चलते भूस्खलन और चट्टान गिरनेजैसी घटनाएं हो सकती हैं। संवेदनशील इलाकों में यात्रियों और स्थानीय लोगों को विशेष सतर्क रहने की सलाह दी गई है। वहीं, मैदानी जिलों में जलभराव और आकाशीय बिजली गिरने का खतरा बना हुआ है।