Uttarakhand Weather Update: आज भी सताएगी भारी बारिश, इन 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विज्ञान केंद्र ने आज (शनिवार) कई इलाकों में भारी से भारी बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 5 जिलों भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Update: Uttarakhand Weather Update 23 August 2025
Image: Uttarakhand Weather Update 23 August 2025

देहरादून: उत्तराखंड में आज भी ज्यादातर क्षेत्रों में बारिश की तेज बौछारें देखने को मिल सकती हैं। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के पांच जिलों में बहुत भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।

Uttarakhand Weather Update 23 August 2025

उत्तराखंड में भारी बारिश का दौर लगातार जारी है, बीते शुक्रवार को भी प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश हुई। बीते शुक्रवार शाम को राज्य के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट बदली, जिसके बाद कई क्षेत्रों में देर शाम मूसलाधार बारिश हुई। चमोली जिले के थराली क्षेत्र में आधी रात को बादल फटने से तबाही मच गई। इस आपदा में कई घर, दुकानें और गाडियां मलबे में दब गई। मलबे में दबने से एक युवती की मौत हो गई, वहीं कुछ लोगों के मलबे में दबे होने की सूचना है। फिलहाल राज्य में लगातार बारिश का सिलसिला जारी है और आने वाले 24 घंटे चुनौतीपूर्ण साबित हो सकते हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तराखंड के कई जिलों में आज भारी से बहुत भारी बारिश होने के आसार हैं।

मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार, आज शनिवार 22 अगस्त को उत्तराखंड में अधिकांश स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने प्रदेश के पांच जिलों चमोली, देहरादून, टिहरी, नैनीताल और बागेश्वर बहुत भारी बारिश की संभावना के चलते ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन पांच जिलों में आज कहीं तेज बारिश तो कहीं लगातार भारी बौछारें पड़ सकती हैं. वहीं अल्मोड़ा, उत्तरकाशी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, चंपावत, पिथौरागढ़, हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर जिलों में भी भारी बारिश की संभावना है, जिसको लेकर इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।