उत्तराखंड: आज होगी धामी कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक, इन प्रस्तावों को लग सकती है मुहर

धामी कैबिनेट की बैठक में आज आवास, शहरी विकास, स्वास्थ्य, लोक निर्माण विभाग, आयुष विभाग, ऊर्जा और शिक्षा विभाग सहित कई महत्पूर्ण प्रस्तावों पर मोहर लग सकती है...
Advertisement हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम

पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।

Example Ads Media
Dhami Cabinet Meeting: Dhami cabinet meeting will be held today
Image: Dhami cabinet meeting will be held today

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में देहरादून सचिवालय में आज प्रातः 11:00 बजे से मंत्रिमंडल की बैठक होगी। बताया जा रहा है आज धामी कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है।

Dhami cabinet meeting will be held today

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज बुधवार को देहरादून सचिवालय में राज्य कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक को लेकर सभी विभागों में हलचल तेज हो गई है क्योंकि कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा और अनुमोदन की संभावना जताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार, बैठक में इस बार विभिन्न विभागों की सेवा नियमावलियों को मंजूरी दी जा सकती है। इससे कर्मचारियों की कार्यप्रणाली और पदोन्नति से जुड़े मामलों में स्पष्टता आएगी। इसके साथ ही, आवास एवं शहरी विकास, स्वास्थ्य, लोक निर्माण विभाग (PWD), आयुष, ऊर्जा और शिक्षा विभाग से जुड़े कई प्रस्ताव भी कैबिनेट में सकते हैं।
खास बात यह है कि बैठक में स्टेट काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (SCERT) के कैडर से संबंधित महत्वपूर्ण प्रस्ताव भी रखा जा सकता है। यदि इसे स्वीकृति मिलती है तो शिक्षा क्षेत्र के कर्मचारियों और अधिकारियों को सीधा लाभ होगा।