Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड मौसम विभाग ने कल 30 अगस्त को प्रदेश के अधिकांश जिलों में भारी बारिश के साथ ही आकाशीय बिजली चमकने की संभावना जताई है। जिला प्रशासन ने मौसम अलर्ट के चलते बच्चों की सुरक्षा के मद्देनज़र जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी के आदेश जारी किये हैं।
उत्तराखंड में इन दिनों पर्वतीय क्षेत्रों से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक लगातार भारी बारिश हो रही है। जिससे पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन, मलबा आने आदि समस्याएं हो रही हैं। वहीं मैदानी इलाकों में भारी बारिश के कारण जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो रही है। जलभराव की समस्या इतनी बढ़ रही है कि गाड़ियां भी डूब रही हैं। ऐसे में विद्यार्थियों की सुरक्षा पर बात आती है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार कल 30 अगस्त को उत्तराखंड कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। जिसको लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के बाद रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और उधम सिंह नगर जिला प्रशासन ने जिलों में संचालित शासकीय गैर शासकीय और निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 और सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित कर दिया है। रूद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और उधम सिंह नगर जिलाधिकारी कार्यालय के आदेशों के अनुसार जिले में कल शनिवार 30 अगस्त को सभी सरकारी, गैरसरकारी स्कूलों की छुट्टी रहेगी। जिलाधिकारी ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मध्यनजर स्कूलों में अवकाश घोषित किया है।