उत्तराखंड में मौसम विभाग द्वारा लगातार जारी भारी बारिश के अलर्ट के चलते स्कूलों में अवकाश घोषित किया जा रहा है। आज 2 September को भी इन जिलों में छुट्टी घोषित..
Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
Image: Uttarakhand Weather Update 2 September 2025
देहरादून: उत्तराखंड में भारी बारिश रुकने का नाम नहीं ले रही, पहाड़ से लेकर मैदान तक सब ओर बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त है। स्कूली छात्र-छात्राओं और बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन आए दिन स्कूलों में अवकाश की घोषणा कर रहा है।
Uttarakhand Weather Update 2 September 2025
बीते कई दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश ने पहाड़ से लेकर मैदान तक जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। प्रदेश में नदियां उफान पर हैं, कई जगहों पर भूस्खलन हुआ और दर्जनों सड़कें बंद हो गईं। प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश के अलर्ट के कारण स्कूलों में अवकाश घोषित किया जा रहा है। उत्तराखंड मौसम विभाग द्वारा जारी रेड अलर्ट, ऑरेंज अलर्ट और येलो अलर्ट लगातार चिंता बढ़ा रहा है। बीते सोमवार को सुबह से ही आसमान बादलों से ढका रहा और देहरादून समेत कई इलाकों में जमकर बारिश हुई। बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कमेड़ा के पास हुए भूस्खलन के कारण यातायात घंटों बाधित रही। बीती रात भी कई जिलों में लगातार बारिश होती रही जो अब तक जारी है।
मौसम का पूर्वानुमान
देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र (IMD) के अनुसार आज मंगलवार 2 सितंबर को उत्तराखंड के अधिकतर जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आज देहरादून और उत्तरकाशी जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है, जिसको लेकर इन जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी और बागेश्वर जिलों में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं पिथौरागढ़, चंपावत, ऊधमसिंहनगर, अल्मोड़ा, नैनीताल, हरिद्वार और पौड़ी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
इन जिलों के सभी स्कूलों में आज छुट्टी
IMD की चेतावनी को देखते हुए बीते सोमवार को देर शाम जिला प्रशासन और आपदा नियंत्रक केंद्रों ने आज मंगलवार 2 सितम्बर को 12 जिलों के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों और 1 से 12 तक के सभी स्कूलों में अवकाश के निर्देश जारी किए। आज देहरादून, चमोली, नैनीताल, उधम सिंह नगर, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, रूद्रप्रयाग, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल, बागेश्वर, उत्तरकाशी और चम्पावत जिलों के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश है। इसकी घोषणा जिला प्रशासन द्वारा सोमवार को देर शाम जारी निर्देशों द्वारा की गई।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: 3 सितम्बर को इन जिलों के स्कूलों में अवकाश, भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी