मौसम विभाग के अनुसार आज मंगलवार को उत्तराखंड के सभी पर्वतीय जिलों में तेज दौर की बारिश की संभावना है..
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
Image: Uttarakhand Weather Update 9 September 2025
देहरादून: उत्तराखंड में बीते कुछ दिनों से दोपहर के समय भारी बारिश से थोड़ी राहत मिल रही है, लेकिन शाम और रात के समय अब भी हर दिन बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के सभी जिलों बारिश की संभावना व्यक्त की है।
Uttarakhand Weather Update 9 September 2025
उत्तराखंड में मानसून की विदाई के संकेत मिलने लगे हैं, बीते कुछ दिनों प्रदेश के ज्यादातर जिलों में दोपहर के समय मौसम साफ़ रह रहा है। हालांकि मौसम विभाग की ओर से अब भी हर दिन अलर्ट जरी किया जा रहा है। बीते सोमवार को भी प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम साफ़ रहा, धूप खिली रही. लेकिन देर शाम मौसम ने करवट ली और अचानक कई कई क्षेत्रों में तेज बारिश होने लगी। भारतीय मौसम विभाग (IMD) की ओर से प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में लगभग हर दिन येलो अलर्ट जारी किया जा रहा है। सोमवार को देहरादून जिले में भी शाम के समय कई इलाकों में हल्की-फुल्की बूंदाबांदी देखने को मिली। मौसम विभाग ने आज मंगलवार को भी उत्तराखंड के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है।
मौसम का पूर्वानुमान
मौसम विभाग के अनुसार आज मंगलवार 9 सितंबर को प्रदेश के सभी जिलों में बारिश होने की संभावना है। आज उत्तरकाशी, अल्मोड़ा, टिहरी, रुद्रप्रयाग, पौड़ी गढ़वाल, चमोली, पिथौरागढ़ और नैनीताल जिलों में कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली चमकने और मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। इन क्षेत्रों में की भी संभावना जताई गई है। जिसको लेकर मौसम विभाग ने इन सभी पर्वतीय जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर जिलों में बादलों की गड़गड़ाहट और बिजली चमकने की संभावना के चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है। राजधानी देहरादून में आज आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रह सकता है और विभिन्न इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं देहरादून में आज का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।