Uttarakhand Weather: आज इन 7 जिलों में बहुत भारी बारिश के आसार, आकाशीय बिजली चमकने का अलर्ट जारी

मौसम विभाग के अनुसार आज रविवार 13 अगस्त को भी उत्तराखंड के अधिकतर जिलों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और बारिश होने की संभावना है।
Advertisement ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Update: Uttarakhand Weather Update 13 September 2025
Image: Uttarakhand Weather Update 13 September 2025

देहरादून: आज उत्तराखंड के 7 जिलों भारी से गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने के साथ बहुत भारी बारिश की संभावना है। साथ ही 4 जिलों में भारी बारिश हो सकती है, वहीं बाकी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

Uttarakhand Weather Update 13 September 2025

उत्तराखंड में मानसून की विदाई के संकेत मिलने लगे हैं, बीते कुछ दिनों प्रदेश के ज्यादातर जिलों में दोपहर के समय मौसम साफ़ रह रहा है। हालांकि शाम के समय अब भी बारिश हो रही है। बीते शनिवार को भी प्रदेश में पहाड़ों से लेकर मैदानी क्षेत्रों में कई जगहों पर भारी बारिश हुई। आज रविवार को भी प्रदेश के कई क्षेत्रों में सुबह से मौसम ख़राब है, बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार आज भी प्रदेश के अधिकतर जिलों में बारिश होने की संभावना है।

मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार आज रविवार 14 सितंबर को उत्तराखंड के सभी जिलों में बारिश होने की संभावना है। आज प्रदेश के देहरादून, टिहरी, पौड़ी, उत्तरकाशी, अल्मोड़ा, नैनीताल और बागेश्वर जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही इन जिलों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है। राज्य के रुद्रप्रयाग, चमोली, चम्पावत और पिथौरागढ़ जनपदों में कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं प्रदेश के अन्य जिलों में भी बिजली चमकने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। आज देहरादून का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

तापमान की स्थिति

बीते शनिवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंतनगर का अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री रहा। मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 21.6 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं नई टिहरी का अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।