उत्तराखंड: CM आवास पर विधायकों की चहल-पहल, मंत्रिमंडल विस्तार की खबरों के बीच रखी मांगें

उत्तराखंड मुख्यमंत्री आवास पर कई जनप्रतिनिधियों की आवाजाही से चहल-पहल अचानक बढ़ गई है, मंत्रिमंडल विस्तार की सुगबुगाहट के बीच इस शिष्टाचार भेंट के कई मायने निकले जा रहे हैं..
Advertisement केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
MLAs meet CM Dhami: MLAs meet at CM residence amid cabinet expansion
Image: MLAs meet at CM residence amid cabinet expansion

देहरादून: देहरादून में मुख्यमंत्री आवास पर कई विधायकों और जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की और अपने-अपने क्षेत्रों से संबंधित समस्याओं और विकास कार्यों की मांगें रखी। उन्होंने मुख्यमंत्री से अपने स्थानीय क्षेत्रों की समस्याओं का शीघ्र समाधान की अपेक्षा जताई ।

MLAs meet at CM residence amid cabinet expansion

रविवार को देहरादून मुख्यमंत्री आवास पर कई विधायकों और जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। इस दौरान विधायक सहदेव पुंडीर, भरत चौधरी, संजय डोभाल, अनिल नौटियाल, खजान दास, सुरेश चौहान, प्रीतम पंवार सहित अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

  • मंत्रिमंडल विस्तार की सुगबुगाहट

    Rumours of cabinet expansion
    Pic: 1/ 4
    Image: Rumours of cabinet expansion

    इन विधायकों और जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों से जुड़ी समस्याओं और विकास कार्यों से संबंधित मांगों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। उन्होंने स्थानीय स्तर पर सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, ऊर्जा और पर्यटन से जुड़े मुद्दों पर ध्यान दिलाते हुए इनके शीघ्र समाधान की अपेक्षा जताई। मंत्रिमंडल विस्तार की सुगबुगाहट के बीच इस शिष्टाचार भेंट के कई मायने निकाले जा रहे हैं।

  • मिले समयबद्ध समाधान: CM धामी

    MLAs meet at CM residence amid cabinet expansion
    Pic: 2/ 4
    Image: MLAs meet at CM residence amid cabinet expansion

    सीएम धामी ने सभी मांगों पर गंभीरता से विचार करने का आश्वासन देते हुए कहा कि संबंधित विभागों को शीघ्र निर्देश जारी किए जाएंगे ताकि जनता को समयबद्ध समाधान मिल सके। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का मुख्य उद्देश्य जनता को त्वरित और पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध कराना है। जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी से ही विकास योजनाएं अधिक प्रभावी बन सकती हैं और स्थानीय समस्याओं का समाधान तेज़ी से किया जा सकता है।

  • सरकार का सहयोग करें विधायक

    MLAs meet CM Dhami
    Pic: 3/ 4
    Image: MLAs meet CM Dhami

    मुख्यमंत्री ने विधायकों से आग्रह किया कि वे हाल ही में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर जरूरतमंद परिवारों तक सहायता पहुँचाने में सरकार का सहयोग करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार आपदा पीड़ित परिवारों को हरसंभव मदद देगी और राहत व पुनर्वास कार्यों को और तेज़ गति से आगे बढ़ाया जाएगा।

  • सामूहिक प्रयासों से प्रदेश की प्रगति

    MLAs meet at CM residence amid cabinet expansion
    Pic: 4/ 4
    Image: MLAs meet at CM residence amid cabinet expansion

    उन्होंने यह भी कहा कि उत्तराखंड के समग्र और संतुलित विकास के लिए सड़क संपर्क, स्वास्थ्य सुविधाओं, शिक्षा, पर्यटन, पेयजल और ऊर्जा जैसे बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने की दिशा में सरकार लगातार काम कर रही है। जनता की अपेक्षाओं को सरकार तक पहुंचाना जनप्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है और सभी के सामूहिक प्रयासों से प्रदेश को प्रगति के नए आयामों तक पहुँचाया जा सकेगा।