पीड़ित बच्चे के पिता ने गांव के व्हाट्सएप ग्रुप में पिटाई की तस्वीरें साझा कीं, तब कहीं जाकर जिला शिक्षा अधिकारी ने उप शिक्षा अधिकारी अगस्त्यमुनि को जांच के निर्देश दिए हैं..
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
Image: 7-year-old quit school after brutally beaten by teacher
रुद्रप्रयाग: ग्वैफड़ गांव में सात वर्षीय छात्र की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। बालक के पिता हयात सिंह बिष्ट वर्तमान में रोजगार को लेकर राजस्थान में रहते हैं। उन्होंने गांव के व्हाट्सएप ग्रुप में अपने पुत्र की पिटाई की तस्वीरें साझा की। इन तस्वीरों ने पूरे गांव को विचलित कर दिया है।
7-year-old quit school after brutally beaten by teacher
छात्र के पिता के अनुसार उनकी पत्नी ने उन्हें बताया कि करीब एक माह पूर्व विद्यालय के एक अध्यापक ने स्कूल में बालक की इतनी बुरी तरह पिटाई की थी, तब से वह स्कूल जाने से डरने लगा और साफ़ मना करने लगा। जब बच्चे ने लगातार स्कूल जाने से इनकार किया तो मां ने कारण जानकार तस्वीरें पिता को भेजी और पूरा कारण बताया। इसके बाद पिता ने तस्वीरें गांव के ग्रुप में शेयर कर दीं, बालक की तस्वीरें देखकर गांव के लोग भी स्तब्ध रह गए। इसके बाद पिता ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर शिक्षक की कड़ी निंदा की और कहा कि इतनी मार खाने के बाद बच्चा स्कूल जाने से डरेगा ही। उन्होंने प्रश्न उठाया कि आखिर इतना छोटा मासूम क्या गुनाह कर सकता है कि उसके साथ इतनी बेरहमी से पेश आया जाए।
शिक्षक के खिलाफ कार्यवाही की मांग
घटना के प्रकाश में आने के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने संबंधित शिक्षक के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि शिक्षा के मंदिर में बच्चों को डर और दर्द नहीं, बल्कि संस्कार और ज्ञान मिल
जांच रिर्पोट वांछित
ना चाहिए। एक छोटे बच्चे के साथ इस तरह बर्ताव पूरी तरह गलत ही नहीं मानवता को भी तार-तार करने वाला है।जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक अजय चौधरी ने बताया कि सूचना मिलते ही इस मामले की जांच के लिए उप शिक्षा अधिकारी अगस्त्यमुनि अतुल सेमवाल को जांच के लिए पत्र लिख दिया गया है। साथ ही तीन दिन में जांच रिर्पोट प्रस्तुत करने को कहा गया है। जांच रिपोर्ट के बाद ही अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।